ऑल इंडिया इंटर क्लब स्पोर्ट्स कार्निवल (आईसीएससी ) 2025 में फील्ड क्लब उदयपुर का शानदार प्रदर्शन

तीन गोल्ड और तीन सिल्वर के साथ मिला उपविजेता का खिताब
उदयपुर :
रामबाग गोल्फ क्लब  की मेजबानी में संपन्न ऑल इंडिया इंटर क्लब स्पोर्ट्स कार्निवल (आईसीएससी ) 2025 में फील्ड क्लब उदयपुर ने तीन गोल्ड और तीन सिल्वर के साथ उपविजेता का खिताब अपने नाम किया।
फील्ड क्लब के मानद सचिव उमेश मनवानी ने बताया कि स्पोर्ट्स कार्निवल में राजस्थान, दिल्ली, गुजरात के 23 क्लबों की 68 टीमों के 600 खिलाड़ियो ने भाग लिया। इसमें फील्ड क्लब उदयपुर के निखिल एस नलवाया (बैडमिंटन सिंगल्स विनर और बेस्ट प्लेयर), आकाश वधवानी (स्नूकर आउटस्टैंडिंग अचीवर), विनीत बया (स्क्वैश 55+ सिंगल्स विनर), जयराज सिंह अरोरा (स्क्वैश मेन्स ओपन सिंगल्स रनर अप और इमर्जिंग प्लेयर), संदीप भार्गव, अरूण शर्मा, नितिन चौहान व डॉ. अंजू गहलोत ( टेबल टेनिस टीम इवन्ट विनर्स), बॉक्स क्रिकेट टीम में जिमी छाबड़ा, भूमिल पोरवाल, अंकित शर्मा, जितेंद्र नायर, जाग्रत तालरेजा, लक्ष्य पोरवाल, निशांत कच्छावा और नितिन तलेसरा विजेता रहे।


समापन समारोह में श्रीराम इंश्योरेंस के अनिल अग्रवाल ने सभी को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर रामबाग गोल्फ क्लब के कैप्टन योगेन्द्र सिंह, सचिव समृद्ध शर्मा, कोषाध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल, सह मेजबान जयपुर क्लब के अध्यक्ष अजीत सक्सेना,  सचिव हिमांशु सहगल,  जय क्लब के अध्यक्ष डॉ. हरिओम बंब, सचिव संजय भंसाली, आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. अमित माथुर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
उदयपुर से फील्ड क्लब के मानद सचिव उमेश  मनवानी,  उपाध्यक्ष भूपेन्द्र श्रीमाली, सहसचिव पंकज कनेरिया, कार्यकारिणी सदस्य भानुप्रताप सिंह, ध्रुवी नलवाया, गौरव व्यास, सुलभ धर्मावत, सोहेल अख़्तर, विक्रान्त जेठी, दीपा पगारिया, अजय सिंह शक्तावत, विवेक जैन खिलाड़ियों की हौसला अफ़ज़ाई के लिए वहां मौजूद रहे।

Related posts:

फ्लिपकार्ट ने ग्रामीण महिलाओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया

Yoga Workshop Organized at Bank of Baroda

Hindustan Zinc& India’s First All Women Mine Rescue Team bags 2ndposition at International Mines...

मोटोरोला ने ऐज 40 नियो और मोटो जी54 फाइव जी सहित अपने स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट की घोषणा की

मतदान दल आत्मविश्वास के साथ काम करें, अतिविश्वास से नहींः जिला निर्वाचन अधिकारी

जेके पेपर कंपनी दोहराएगी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

फ़ाइबर निर्मित दो विशाल हाथियों का अनावरण 

Nexon EV makes a landmark entry into India Book of Records for the ‘Fastest’ K2K drive by an EV

सोशल नेटवर्किंग की लत वाले विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि और मानसिक स्वास्थ्य का अध्ययन विषयक पर स...

'राणा प्रताप को दुश्मन भी अपना आदर्श मानते थे'

जौहर की ज्वाला आज भी हमारे चेहरे की रौनक बढ़ाती है : साध्वी ऋतंभरा

जावर के अंतिम गांव तक पहुंच रही है हिन्दुस्तान जिंक की मोबाइल हेल्थ वैन