बजाज फाइनेंस फिक्स्ड डिपॉजिट 50,000 करोड़ रुपये के पार

उदयपुर : भारत की लीडिंग और डाइवर्सिफाइड नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों में शामिल, बजाज फिनसर्व ग्रुप की कंपनी बजाज फाइनेंस लिमिटेड (Bajaj Finance) ने कहा है कि उसकी फिक्स्ड डिपॉजिट बुक ने 50,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
बजाज फाइनेंस में 5 लाख जमाकर्ता (डिपॉजिटर्स) हैं, हर जमाकर्ता ने 2.87 डिपॉजिट्स रखी हैं, यानी कुल मिलाकर 1.4 मिलियन डिपॉजिट्स हैं।
बजाज फाइनेंस को अपने लॉन्‍ग टर्म डेट प्रोग्राम (दीर्घकालिक उधारी कार्यक्रम) के लिए CRISIL (क्रिसिल), ICRA (इकरा), CARE (केयर) और इंडिया रेटिंग्स से हाइएस्‍ट क्रेडिट रेटिंग AAA/स्टेबल, अपने शॉर्ट टर्म डेट प्रोग्राम (अल्पकालिक उधारी कार्यक्रम) के लिए CRISIL, ICRA और इंडिया रेटिंग्स से A1+ रेटिंग और अपने फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट प्रोग्राम के लिए CRISIL और ICRA से AAA (स्टेबल) की रेटिंग मिली है।
बजाज फाइनेंस के एग्‍जीक्‍यूटिव वाइस प्रेसिडेंट – फिक्स्ड डिपॉजिट एंड इन्‍वेस्‍टमेंट , सचिन सिक्का ने कहा कि हमने अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक ब्याज दरों पर लॉन्‍ग्‍ टर्म सेविंग्‍स समाधान पेश करने पर ध्यान केंद्रित किया है। हमारे फिक्स्ड डिपॉजिट पोर्टफोलियो की तेज ग्रोथ रही है, जो पिछले 2 सालों में दोगुनी हो गई है। यह बजाज फिनसर्व ब्रांड में ग्राहकों के भरोसे, डिजिटल रूप से फिक्स्ड डिपॉजिट की बुकिंग में आसानी और हमारी देशव्यापी उपस्थिति को दर्शाता है।
बजाज फाइनेंस 44 महीने की अवधि के लिए फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर सबसे अधिक ब्याज दरों की पेशकश करता है, जो वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.60% और अन्य के लिए 8.35% सालाना है।
10 सालों में, कंपनी ने अपनी डिपॉजिट बुक (जमा बही) को 60% CAGR और जमाकर्ताओं की संख्या को 49% CAGR की दर से बढ़ाया है।
कंपनी फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर 12 महीने की अवधि के लिए 7.40% और 24 महीने के लिए 7.55% की ब्याज दरें ऑफर कर रही है। 36 से 60 महीनों के लिए ब्याज दरें 8.05% हैं। वरिष्ठ नागरिकों को इन दरों पर अतिरिक्त 0.25% की पेशकश की जाती है।
बजाज फाइनेंस के 73 मिलियन ग्राहक हैं और इसके ऐप पर 40.2 मिलियन ग्राहक हैं। कंपनी अपने डिजिटल चैनलों के माध्यम से बड़ी संख्या में अलग अलग उम्र वर्ग के ग्राहकों को एफडी का चयन करते हुए देख रही है।

Related posts:

ऑल इंडिया इंटर क्लब स्पोर्ट्स कार्निवल (आईसीएससी ) 2025 में फील्ड क्लब उदयपुर का शानदार प्रदर्शन

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ महाराणा प्रताप की 484वीं जयंती पर विशेष पूजा-अर्चना कर 484 किग्रा के लड्डू...

टेक्नो स्पार्क पावर, कैमॅन 12 एयर और टेक्नो स्पार्क गो के साथ छुट्टियों का आनंद उठायें

संकट मोचन बालाजी मंदिर में भव्य श्रृंगार मनोरथ सम्पन्न

गीतांजली में कुष्ठ रोगियों हेतु रि-कन्स्टेªक्टिव सर्जरी कैम्प आयोजित

Vedanta Limited FY25 Profit zooms 172% to ₹ 20,535 crores

आसियान-भारत संबंधों के 30 साल पूरे होने का जश्न मनाया

हिंदुस्तान जिंक द्वारा सामुदायिक विकास कार्यो का उद्घाटन एवं शिलान्यास

होटल एसोसिएशन उदयपुर ने नारायण सेवा संस्थान के निःशुल्क सेवा प्रकल्पों का किया अवलोकन

Hindustan Zinc Celebrates 53rd National Safety Week, reaffirming its commitment to #SafetyFirst

महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन का 40वाँ वार्षिक विद्यार्थी सम्मान समारोह

VODAFONE IDEA’S LOCKDOWN SUPERSTARS ARE GOING THE EXTRA MILE TO KEEP RAJASTHAN CONNECTED DURING THE ...