स्व. बी. चौधरी को भावभीनी श्रद्धांजलि

उदयपुर। स्व. बी. चौधरी ने अपना सम्पूर्ण जीवन श्रमिकों के हितों के लिए समर्पित कर दिया। वे हिन्दुस्तान जि़ंक लिमिटेड ही नहीं वरन् सम्पूर्ण राजस्थान एवं इस क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों के विकास में अग्रणी रहे। उन्होंने श्रमिक हितों के लिए जीवनपर्यन्त कार्य किया एवं प्रतिभागी प्रबन्धन की एक अनूठी मिसाल कायम की है जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता है। आज भी स्व. बी. चौधरी के मार्गदर्शन, श्रमदर्शन, औद्योगिक संबंधों में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। उन्होंने मजदूर हितों की रक्षा के अलावा क्षेत्र में सामाजिक कार्य भी किये जिसमें अस्पताल एवं बधिर विद्यालय आदि के उत्थान में तन, मन, एवं धन से सहयोग प्रदान किया। ये विचार हिन्दुस्तान जि़ंक केन्द्रीय कार्यालय श्रमिक संघ के महामंत्री एम. के. लोढ़ा ने स्व. बी.चौधरी की 28वीं पुण्यतिथि पर आयोजित पुष्पाजंली कार्यक्रम में व्यक्त किए।
हिन्दुस्तान जिंक केन्द्रीय कार्यालय श्रमिक संघ के यशद भवन स्थित संघ कार्यालय में आयोजित पुष्पाजंली कार्यक्रम में हिन्दुस्तान जिंक़ वर्कर्स फेडरेशन के अध्यक्ष यू.एम. शंकरदास, हिन्दुस्तान जि़ंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्णमोहन नारायण, उप-मुख्य मानव संसाधन अधिकारी मनमीत सिंह एवं कंपनी सचिव राजेन्द्र पण्डवाल ने श्रमिक नेता स्व. बी. चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पंकजकुमार शर्मा, सचिव-नारायणलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष-नरेन्द्र भादविया, संगठन सचिव-चन्द्र प्रकाश गन्धर्व एवं सदस्य हर्षवर्धन औदिच्य, सुनील अमलाजिया, चेनराम डांगी के साथ सभी कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी एम. के. दीक्षित, हिम्मतलाल नागदा, पी.एल. सालवी एवं कम्पनी के अधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

Related posts:

नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल में मरीन वल्र्ड का स्वागत

गीतांजली डे़न्टल एण्ड़ रिसर्च इंस्ट्टियूट में ओरियनटेशन कार्यक्रम का आयोजन

जिंक स्मेल्टर देबारी को सीआईआई एक्सीलेंस अर्वाड्स में मैन्युफैक्चरिंग कैटेगरी का गोल्ड रेटिंग

India’s own electric SUV,Nexon EV, is all set to record the ‘Fastest’ K2K drive by an EV Nexon EV ta...

उदयपुर विकास प्राधिकरण की साधारण सभा संपन्न

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मिट्टी के मटकों से लिखा सेवा, संस्कृति और पर्यावरण का नया अध्याय, 10वाँ...

क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग सत्र का आयोजन

विश्व की 120 जानी मानी हस्तियों के सुर संगम के साथ वेदांता उदयपुर वल्र्ड म्यूजिक फेस्टिवल का समापन

दिवेर युद्ध विजय: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन का सबसे गौरवमय व स्वर्णिम पृष्ठ

आयरन लेडी फाउंडेशन की स्थापना

‘साल भर का राशन फ्री’ योजना का शुभारंभ