2.51 करोड़ के नोटों से सजे मन्नत वाले राजा

उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत) : धानमंडी स्थित मन्नत वाले राजा गणेश मंडल में गणेशोत्सव के तहत बुधवार रात को गणपति बप्पा को 2.51 करोड़ के नोटों से आंगी धराई गई । आंगी के लिए 500, 200 और 100 रुपए के नोटों को आकर्षक ढंग से सजाकर गणपति प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया । एक खुली बोरी में 100 रुपए के नोटों को लड्डू की भांति सजाया गया । आंगी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार मुख्य द्वार सूरजपोल से शुरू होकर अस्थल मंदिर और झीणीरेत चौक होते हुए मन्नत वाले राजा के पंडाल तक पहुंची। गौरतलब हे कि मंडल ने बीते वर्ष 1.55 करोड़ की आंगी धराई थी।