एनएसएस के जयपुर शिविर से 400 दिव्यांग लाभान्वित

उदयपुर । नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर के तत्वावधान में जयपुर में आयोजित शिविर में 250 दिव्यांगों के लिए नारायण कृत्रिम लिंब व 70 के कैलिपर बनाने का माप लिया गया। शिविर में 400 दिव्यांगजन पंजीकृत हुए। जिनमें से पोलियो व क्लब फुट सुधारात्मक सर्जरी के लिए 60 दिव्यांगजन का चयन भी हुआ।  
शिविर का उद्घाटन समाजसेवी कन्हैया लाल श्यामसुखा, अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के ध्रुवदास अग्रवाल, एन के गुप्ता, राम प्रकाश वेद, मनोहर लाल गुप्ता, गोपाल गुप्ता, नॉर्मेट इंडिया के जितेंद्र कुमार एवं संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि शिविर में जिन दिव्यांगों के माप लिए गए उनमें से 60 प्रतिशत ने सड़क हादसों में अपने हाथ-पांव खोए। उन्होंने शिविर के आयोजन में सहयोग के लिए नॉर्मेट इंडिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि जिन दिव्यांगों के हाथ-पैर का माप लिया गया है उन्हें अगले माह जयपुर में ही शिविर आयोजित कर कृत्रिम अंग पहनाए जाएंगे। शिविर में दौसा, करौली, सीकर व अजमेर जिले के दिव्यांगजन लाभान्वित हुए।

Related posts:

नारायण सेवा संस्थान में निःशुल्क दिव्यांग चिकित्सा शिविर का उद्घाटन

उदयपुर में कोरोना के रोगियों का प्रतिदिन घटता ग्राफ़ उत्साहवर्धक, बुधवार को प्रतिशत घट कर 10.16 हुआ

हिंदुस्तान जिंक स्मेल्टर देबारी द्वारा मेड़ता में निर्मित कक्षा-कक्ष का उद्घाटन

उदयपुर शहर को मिली बड़ी सौगात

प्लूटो हॉस्पिटल ने हिम्मतनगर का पहला AI-आधारित रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सिस्टम मिसो लॉन्च किया

सरे गांव की पहाड़िया हो हरियाली से आच्छादित : रविंद्र श्रीमाली

नए पर्यटन स्थलों की पहचान कर रहे ताकि लोकप्रिय स्थलों पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित कर सकें : शेखावत

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में मरीज की सफल ब्रोंकोस्कोपी

GINGER UDAIPUR OPENS ITS DOORS

चिकित्सा लाभ ले रहें दिव्यांगों ने मनाई राखी

बेदला श्मशान पुलिया का कार्य जल्द शुरू करने की मांग

TRANSFORMING FARMING WITH MODERN TECHNOLOGY – HINDUSTAN ZINC’S SAMADHAN PROJECT