कोरोना प्रोटोकॉल तोडऩे वालों से वसूले 7500 रुपए

उदयपुर (Udaipur)। उदयपुर नगर निगम की ओर से शनिवार को 14 व्यापारियों और 5 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7500 रुपए के चालान बनाकर जुर्माना वसूला गया। नगर निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ (Himmat Singh Barhat) ने बताया कि बिना मास्क, सोशल डिस्टेंस एव कोरोना (COVID-19) प्रोटोकोल की गाइड लाइन की पालना नही की जाने पर 14 प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चालान बना कर 7000 रुपए की राशि वसूली गई, वही बिना मास्क घूमते पाए 5 लोगो के चालान बना कर 500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। शहर वासियों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए राज्य सरकार के निर्देश पर शनिवार को 2100 पेंपलेट वितरित किए गए, इसी के साथ जरूरतमंद 2000 लोगो को नि:शुल्क मास्क वितरित किए गए।

Creative from India to the World