प्रेम प्रसंग की षंका पर महिला को जूते-चप्पलों से पीटा

उदयपुर। जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र मे प्रेम प्रसंग की षंका पर एक विधवा महिला को 10-12 लोगों द्वारा जूते-चप्पलों से पीटने का मामला सामने आने पर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए पीडिता के दो भाई, भाभी तथा एक अन्य को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक भूवन भूशण यादव ने बताया कि 29 जून को बेकरिया थाना क्षेत्र के देवला कस्बे में महिला को निर्वस्त्र कर पीटने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए देर रात्रि बेकरिया थानाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर अभियुक्तों की तलाश षुरू की। पाली जिला पुलिस अधीक्षक से बात कर स्थानीय पुलिस को सहायता हेतु बुलाया गया लेकिन देर रात्रि बारिश ज्यादा होने से सुबह जल्दी ही टीम ने थाना नाना जिला पाली क्षेत्र मे तलाश कर मुख्य अभियुक्ता श्रीमती रमीबाई (24) पत्नी मुकेष गरासिया, निवासी कोयलवाव थाना नाना जिला पाली, उसकी भाभी श्रीमती रेषमी (24) पत्नी विनोद गरासिया निवासी कोयलवाव थाना नाना जिला पाली, उसके भाई विनोद गरासिया (25) पुत्र भंवरलाल गरासिया निवासी कोयलवाव थाना नाना जिला पाली को गिरफ्तार कर तथा एक भाई को डिटेन किया गया। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा व जिला पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहंुच पीडिता को त्वरित मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई व अन्य सहायता हेतु उदयपुर लाया गया। पीडिता से काउन्सलिंग कर रिपोर्ट प्राप्त की और धारा 452, 354, 354बी, 323, 509, 147, 148, 149 भादस व 67 (।) आईटी एक्ट 2000 में प्रकरण संख्या 118-23 पंजिबद्ध किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाष षुरू कर दी है।

Related posts:

2475 PACS/Coop Societies get initial approval to operate Jan Aushadi Kendras: Amit Shah

ICICI Bank introduces use of satellite data to power credit assessment of farmers

Marwadi University Announces Online Admissions and New Hybrid Learning Model for the Year 2020-21

तीसरी नेशनल व्हील चेयर क्रिकेट चैंपियनशिप -2022

राजस्थान के लिए ऐतिहासिक दिन, जिंक फुटबॉल अकादमी ने एआईएफएफ की सर्वोच्च 'एलिट 3 स्टार रेटिंग' हासिल ...

Hindustan Zinc observes 37th Road Safety Month with extensive community outreach and workforce engag...

बंगाल के राय बेंसे लोक नृत्य का छाया जादू

शहर विधायक एवं जिला कलक्टर ने किया आयड़ नदी क्षेत्र का दौरा

Celebrate this holiday season with TECNO Spark Power, Camon 12 Air & Spark Go

हिन्दुस्तान जिंक और सिलॉक्स इंडिया ने इकोजे़न के साथ लो-कार्बन मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए ...

90 बच्चों को स्कूल बेग और बोतल वितरण

उज्जैन अंतर्राष्ट्रीय कलापर्व में उदयपुर के चित्रसेन को राष्ट्रीय अभ्युदय सम्मान