39 गांवों में पहुँचा पोषाहार

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान एवं जिला प्रशासन, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में चल रही कुपोषण निवारण मुहिम के तहत विगत दो दिन में आदिवासी व दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में पौष्टिक आहार वितरण के 39 कैम्प सम्पन्न हुए। संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित क्षेत्रों में संस्थान द्वारा हर 15 दिन में पोषाहार वितरण के कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं  जिसके तहत खेरवाड़ा, सलूम्बर, सराड़ा, फलासिया, लसाडिया, झाड़ोल, ऋषभदेव,गोगुन्दा ,कोटड़ा और गिर्वा पंचायत समिति के 39 ग्रामीण अंचल में शिविर आयोजित किये। जिसमें लगभग 1000 कुपोषित जनों एवं परिजनों को पोषाहार किट वितरित किए। 8 दिसंबर 2019 से आरंभ हुये ‘कुपोषण से जंग-पौष्टिक आहार के संग’ अभियान के तहत संस्थान द्वारा लगभग 9000 से अधिक  मल्टीविटामिन युक्त आहार किट वितरित किए जा चुके है।

Related posts:

महावीर युवा मंच का होली मिलन समारोह

हिंदुस्तान जिंक स्मेल्टर देबारी के सहयोग से कक्षा-कक्ष का पुनर्निमाण

शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति में विश्वव्यापी पहचान लिये डॉ. चिन्मय पंड्या

ट्रक ड्राइवर्स को तम्बाकू के प्रति किया जागरूक

हिंदुस्तान जिंक लगातार पांचवीं बार ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रमाणित

काँक्रीटो ग्रीन - न्युवोको का नया हाई परफॉर्मेंस सीमेंट राजस्थान में लॉन्च

घर घर में विज्ञान और घर घर में नवाचार कार्यकम की शुरुआत

वेदांता को फिक्की ने दिया खेलों के श्रेष्ठ क्षेत्र में योगदान देने वाले संगठन का पुरस्कार

मेवाड़ की खनिज सम्पदा समृद्धि की पर्याय

HDFC Bank launches customised apps for large institutions

Hindustan Zinc partners with Inland EV Green Services for the deployment of EV trucks for green logi...

डॉ. रेनू सिरोया "भारत श्रीलंका हिंदी गौरव सम्मान 2026" से अलंकृत