महावीर युवा मंच का होली मिलन समारोह

उदयपुर। महावीर युवा मंच द्वारा ऐश्वर्या रिसोर्ट में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें सदस्य परिवारों ने भाग लिया। अध्यक्षता संरक्षक प्रमोद सामर ने की। मंच अध्यक्ष डॉ. तुक्तक भानावत ने बताया कि समारोह में होली बेंगन, बॉल गेम एवं डांस प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। होली बेंगन और बॉल गेम में प्रेरणा-नरेन्द्र जैन प्रथम, प्रमिला-अजय पोरवाल द्वितीय तथा मंजुला-रमेश सिंघवी तृतीय रहे जबकि डांस में सपना-राजेश चित्तौड़ा प्रथम रहे।
संरक्षक प्रमोद सामर का सुझाव था कि आजकल परिवार का आशय केवल पति-पत्नी तक सीमित हो गया है। ऐसी स्थिति में प्रमुख इकाई के रूप में बच्चे विमुख हो गये हैं। हमें उनके लिए ऐसे आयोजन करने चाहिये जिससे उनका समुचित विकास हो सके। विभिन्न गतिविधियों द्वारा उनके शारीरिक एवं मानसिक पक्ष को जैनत्व के संस्कारों से सुगम बनाया जा सकता है। आगे आने वाली महावीर जयंती पर भी मंच द्वारा उपयोगी आयोजन हो इसके लिए गम्भीरतापूर्वक विचारणा करें। संचालन महामंत्री हर्षमित्र सरूपरिया ने किया। इस अवसर पर मनोज मुनोत, नीरज सिंघवी, अर्जुन खोखावत, दिलीप मोगरा, रमेश सिंघवी, नरेन्द्र जैन, ओम पोरवाल, संजय नागोरी, सतीश पोरवाल, कमल कावडिय़ा, निर्मल पोखरना, बसंत खिमावत, अशोक लोढ़ा, विक्रम भण्डारी, डॉ. स्नेहदीप भाणावत, महेश कोठारी ने अपने विचार साझा किये। संयोजन अनिता-संजय नागोरी एवं मधु-भगवती सुराणा द्वारा किया गया।

Related posts:

यूएसएफबीएल और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल बैंकिंग का इनोवेटिव प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रोग्राम

हिंदुस्तान जिंक द्वारा कोटड़ा में शुद्ध पेयजल की पहल

जिंक की समाधान परियोजना के तहत् लंपी रोग से पशुधन बचाने में किया सहयोग

महाराणा शंभुसिंह की 176वीं जयन्ती मनाई

Prince Pipes and Fittings raids Rajasthan’s Himalaya Plastics to bust duplicate product racket

एमपीयूएटी का 26वां स्थापना दिवस समारोह

नारायण सेवा संस्थान का 41वां दिव्यांग सामूहिक विवाह

मंगल को कोरोना संक्रमण उम्मीद से कम मंगलकारी रहा, 107 संक्रमित आए, 440 ठीक हुए

गिट्स कोे राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) द्वारा मिला ग्रेड -ए का खिताब

Dr. P.R. Sodani Takes Over As 4thPresident of IIHMR University Jaipur

ओसवाल सभा महिला प्रकोष्ठ का शुभारंभ

पॉलीबियन ने विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया