अध्यात्म और आधुनिकता को साध कर भविष्य की ओर बढें युवा- अखिलेश मिश्रा

उदयपुर। नब्बे के दशक के मशहूर धारावाहिक चंद्रकांता में क्रूरसिंह की भूमिका से दुनिया भर में मशहूर हुए अभिनेता एक साहित्यिक कार्यक्रम में भाग लेने उदयपुर आए। इस दौरान वीआईएफटी के पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों से बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि जीवन में हर काम को ईमानदारी से करें। चाहे वो अभिनय हो, रोजमर्रा के काम हों या फिर पढाई। अगर कला के क्षेत्र में आगे बढना है तो कला की साधना करें। शिव की आराधना करें, क्योंकि उनके डमरू की नाद से 14 सूत्र निकले हैं, जिनमें से कला भी एक है। फिर चाहे वो अभिनय हो, संगीत हो या नृत्य हो। साहित्य, सिनेमा और समाज विषय पर बोलते हुए अखिलेंद्र मिश्रा ने कहा कि पत्रकारिता और सिनेमा की पढाई करने वाले विद्यार्थी साहित्य को गहराई से जानेंगे तभी वे भविष्य में अच्छे सिनेमा का निर्माण कर सकेंगे।
संघ चेयरपर्सन आशीष अग्रवाल ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन में भाग लेने से छात्रों का चहुंमुखी विकास होता है। इस अवसर पर वीआईएफटी के पत्रकारिता विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर ओम पाल, अभिषेक सिंह और जर्नलिज्म व मॉस कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों ने अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा से समृद्ध सिनेमा एवं साहित्यिक की बारीकियों को भी समझा।

Related posts:

Hindustan Zinc’s Community Development Initiatives Touch the Lives of 23 Lakh People in 2025

अवैध रूप से सोप स्टोन परिवहन करते पांच ट्रेलर जब्त

मिनरल उद्योग पर ट्रांजिट पास व्यवस्था हटाने से 20 जिलों के मिनरल ग्राइंडिंग उद्योग को राहत मिली

‘राजस्थान में वाणिज्य शिक्षा: चुनौतियाँ एवं सम्भावना’ विषय पर राज्यस्तरीय सेमिनार आज

Hindustan Zinc LimitedLeads Globallyin the S&P Global Corporate Sustainability Assessment

‘कृष्ण साहित्य : विविध संदर्भ’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी कल से

India’s 1st Women Mine Rescue Team trains at Hindustan Zinc

हिन्दुस्तान जिंक के ‘ऊंची उड़ान’ कार्यक्रम ने दिये पर, सपनों ने भरी उड़ान

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक़ द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवल: तीन मुकाबलों में दिखा रोमांच

श्री महालक्ष्मी कोटि कुंकुमार्चन यज्ञ पूजा महा महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में

लैंड रोवर ने भारत में यात्रा के अनूठे अनुभवों, डिफेंडर जर्नीज़ को पेश किया