उदयपुर शहर सीट के लिए गौरव वल्लभ ने दाखिल किया नामांकन

उदयपुर। शहर विधानसभा सीट के लिए शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पूर्व उन्होंने शहर में रैली निकाल कर जनता से साथ की अपील की। रैली सूरजपोल बालाजी हनुमान मंदिर से रवाना होकर बापूबाजार, देहलीगेट पहुंची और सभा में परिवर्तित हो गई। सभा में गौरव वल्लभ ने कहा कि उदयपुर का जो विकास होना था वह भाजपा नहीं कर सकी। उन्होंने जीतने के बाद जैसे ही नगर निगम के चुनाव होंगे तो उदयपुर के नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर कांग्रेस होने का दावा किया। वल्लभ ने कहा कि उदयपुर के विकास और शहर की सूरत बदलने के लिए मैं वायदे नहीं काम करके दूंगा। हर काम की सीमा और तारीख तय होगी कि कब शुरू होगा और कब खत्म। भाजपा पर निशान साधते हुए वल्लभ ने कहा कि उदयपुर टूरिज्म सिटी है लेकिन पूरे शहर को तीन फ्लाईओवर दिए जबकि बीस साल से यहां भाजपा का बोर्ड है तो बहुत कुछ किया जा सकता था।
गौरव वल्लभ ने नामांकन दाखिल करने के दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, शहर जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड़, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, कांग्रेस नेता सुरेश श्रीमाली मौजूद थे। वल्लभ ने रिटनिंग अधिकारी राजीव द्विवेदी के समक्ष नामांकन प्रस्तुत किया। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में गौरव ने अपना एजेंडा बताते हुए कहा कि कांग्रेस के राज्य घोषणा पत्र में उदयपुर के विकास को लेकर बहुत कुछ होगा। उदयपुर की झीलें और यहां के पहाड़ बचाने के लिए काम करेंगे। उदयपुर के यातायात को लेकर भी पूरा प्लान बनाया जाएगा ताकि जाम की बात इस शहर में नहीं होगी। उदयपुर का एक जन संकल्प पत्र जारी करुंगा जिसमें उदयपुर के विकास की पूरी तस्वीर होगी, कोई झूठी बात नहीं होगी। रैली में कई कांग्रेस नेताओं के नहीं होने के सवाल पर सब कांग्रेस जनों से हाथ खड़े करवा कर वे बोले उदयपुर कांग्रेस एक है।

Related posts:

यूएसए के एंबेसेडर एरिक एम गार्सेटी उदयपुर पहुंचे

उदयपुर में आयोजित होने वाली वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन में 30 दिन शेष, धावकों में उत्साह

कानोड़ मित्र मंडल का वार्षिक स्नेहमिलन समारोह 29 को

JK Tyre achieved highest ever revenues in Q3FY22

कानोड़ मित्र मंडल का वर्षाकालीन मैत्री समारोह

जेके पेपर कंपनी दोहराएगी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Prince Pipes and Fittings raids Rajasthan’s Himalaya Plastics to bust duplicate product racket

एचडीएफसी बैंक ने 'ऑल-इन-वन पीओएस' लॉन्च करके मर्चेंट ऑफरिंग को मजबूत किया

सम्य समाज के लिए स्त्री सम्मान ज़रूरी

पिम्स हॉस्पिटल में समय से पूर्व जन्मे बच्चे का सफल उपचार

अभिनव बांठिया बने सीआईआई राजस्थान के अध्यक्ष और अरुण मिश्रा ने उपाध्यक्ष का पद संभाला

देश की सबसे ज़्यादा बिकने वाली मल्टी-परपज़ वैन मारूति सुजुकी ईको अब बीएस6 कम्पलॉयन्ट