नीदरलैंड की कम्पनी ने नारायण सेवा में लगाया सौर ऊर्जा संयत्र

कम्पनी की ग्लोबल प्रबंध निदेशक मिर्जम टी लेम ने किया उद्घाटन

उदयपुर।  नारायण सेवा संस्थान के लियों का गुड़ा, बड़ी स्थित परिसर में मंगलवार को मानवीय डेवलपमेंट एंड फाइनेंस प्रा.लि. (OikoCredit  नीदरलैंड की भारतीय इकाई ) की ओर से स्थापित 100 किलोवॉट के सौर ऊर्जा संयत्र ने काम करना शुरू कर दिया।


कंपनी के सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत स्थापित संयत्र का उद्घाटन कंपनी की ग्लोबल प्रबंध निदेशक मिर्जम टी लेम ने समारोह पूर्वक किया। उन्होंने कहा कि नारायण सेवा संस्थान जैसी संस्थाओं की विश्व के कई भागों में जरूरत है, जो दिव्यांगों और वंचितों के जीवन को सहज बना सके। उन्होंने बताया कि वे  दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्थान के चिकित्सकीय एवं रोजगारन्मुख प्रशिक्षणों से काफी अभिभूत हुई है। इस अवसर पर कंपनी के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स प्रमोद कुमार पांडा, डेविड डॉल्फ, बेजा मोरेन, जिरोइन स्कीलबीक, डॉ ज़ी गौरीशंकर, महुआ मुखर्जी एवं बृजमोहन भी उपस्थित थे। इससे पूर्व अतिथियों का संस्थान के संस्थापक कैलाश ‘मानव’ ने मेवाड़ी पाग, उपरणा व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने संस्थान के सेवा प्रकल्पों की जानकारी देते हुए कंपनी का आभार व्यक्त किया और कहां की  परिसर की बिजली संबंधी आवश्यकताओं की यह संयत्र आगामी 25 वर्ष तक पूरा करेगा।
संस्थान के महागंगोत्री विभाग के प्रभारी रजत गौड़ ने संस्थान के आगामी 5 वर्षों का विजन डॉक्यूमेंट प्रस्तुत किया। समारोह में राजस्थान के परंपरागत भवाई नृत्य को अतिथियों ने काफी सराहा। संचालन महिम जैन ने किया।

Related posts:

संबलपुरा और बेदला खुर्द में विराट हिंदू सम्मेलन

गीतांजली हॉस्पिटल में 8 वर्षीय रोगी के मोतियाबिंद का  निःशुल्क  इलाज 

पं. चतुरलाल की स्मृति में ‘स्मृतियां’ कल

‘‘जीवन में बदलाव को सकारात्मक रूप से अपनाएं’’: पुज्य स्वामी ब्रह्मविहारी दास

फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवल 2024 शानदार आगाज

बाल दिवस एवं नेशनल पीडोडोंटिस्ट डे मनाया

सखी उत्सव में 1500 से अधिक महिलाओं की भागीदारी

पिम्स के विद्यार्थियों का फेमिली अडॉप्शन प्रोग्राम के अंतर्गत धोल की पाटी में विजिट

सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा अभियान के तहत सीपीआर फर्स्ट एड प्रशिक्षण कार्यशाला एवं सम्मान समारोह आयोजित

Swiggy Dineout Launches Great Indian Restaurant Festival (GIRF) with Flat 50% off in Udaipur

अब पेटीएम पर उपलब्ध है आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट

जिंक फुटबॉल अकादमी ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया अपना कौशल, 10 खिलाडी राष्ट्रीय ट्रायल के लिए चुने गए