जावर ग्रुप ऑफ़ माइन्स द्वारा बच्चों और अभिभावकों को पुस्तकों से जोड़ने हेतु बाल मेले का आयोजन

उदयपुर। हिंदुस्तान जि़ंक, जावर ग्रुप ऑफ़ माइंस द्वारा विद्या भवन सोसायटी के सहयोग से शिक्षा संबल परियोजना के तहत चनावदा राजकीय विद्यालय में 200 से अधिक छात्रों और अभिभावकों को जोड़ते हुए शैक्षिक बाल मेले का आयोजन किया। पुस्तकालयों, पढ़ने और विज्ञान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्यपूर्ण कार्यक्रम में कठपुतली शो, विज्ञान प्रयोग और अन्य शैक्षणिक एवं आकर्षक गतिविधियाँ शामिल की गयी।
इस पहल का उद्देश्य इंटरैक्टिव और रूचिपूर्ण तरीके से सीखने के महत्व को दर्शाते हुए छात्रों और अभिभावकों की संज्ञानात्मक क्षमताओं को बढ़ाना है। यह प्रयास ज़मीनी स्तर पर शैक्षिक, निरंतर सीखने और विकास की संस्कृति को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। इस अवसर पर विद्या भवन सोसायटी के कमल महेंद्रो, केशव दवे, संगीता दवे एवं जावर ग्रुप ऑफ़ माइंस की सी.एस.आर. टीम उपस्थित थे।

Related posts:

उदयपुर के फोटो जर्नलिस्ट ताराचंद गवारिया को मिला राष्ट्रीय सम्मान

‘ हिंदी : वैश्विक परिदृश्य-भाषा, साहित्य और अनुवाद’ पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन

बाग वाले हनुमानजी को धराया छप्पन भोग

निःशुल्क दिव्यांग सामूहिक विवाह 2-3 सितम्बर को

400 Special students and Hindustan Zinc Volunteers come together to “Paint for Joy”under Jeevan Tara...

पोषकता से भरपूर मोटे अनाज के पीछे भागने लगा है अमीर आदमी: डाॅ. कौशिक

Nexus Celebration Announces Mega Weekend Sale from June 27th to 29tha

Sahara Warriors wins IPA National Open Championship 2019

उदयपुर में कोरोना का तेज़ी से घटता ग्राफ़, मई माह के सबसे कम रोगी चिन्हित, आज 135 रोगी संक्रमित आये

शान्तिराज हॉस्पिटल एवं पैसिफिक़ मेडिकल कॉलेज के द्वारा ‘हर्निया’ पर कांफ्रेंस 11 को

लोक जन सेवा संस्थान ने हिंदी दिवस पर किया डॉ. भानावत का सम्मान

हैदराबाद के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन , नारायण सेवा की सेवाएं पुनः शुरू