श्री गुंसाईजी महाराज के उत्सव पर विशाल बावा ने किया लालन बगीची के जीर्णोद्वार का लोकार्पण

नाथद्वारा। पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली मे हो रहे नवाचारों के अंतर्गत श्रीजी प्रभु में श्री गुसाईजी (गो.श्री विट्ठलनाथजी) महाराज के प्रागट्य महोत्सव के शुभ अवसर पर गो.ति.श्री108 श्री राकेशजी (श्री इंद्रदमनजी) महाराजश्री की आज्ञा एवं गो.चि.105 श्री विशालजी (भूपेश कुमारजी) बावा की प्रेरणा से झुंझुनू के (हाल मुकाम मुंबई) निवासी एवं निर्माण कार्य के व्यवसाय से जुड़े ओमप्रकाश जलंधरा द्वारा श्रीजी प्रभु के अंदर की परिक्रमा में स्थित लालन बगीची का जीर्णोद्वार जिसमें चारों ओर दीवारों पर सफेद संगमरमर की आकर्षक सज्जा से युक्त मेहराबदार कलात्मक सखियों एवं चित्रकारी करा निर्माण करवाया गया जिसका विशाल बावा के कर कमलों द्वारा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर जलंधरा परिवार के सदस्यों ओमप्रकाश जलंधरा एवं श्रीमती परमेश्वरी देवी आदि परिवार जनों का विशाल बावा ने ऊपरना ओढ़ाकर एवं प्रसाद प्रदान कर समाधान किया एवं आशीर्वाद प्रदान किया!


इस अवसर पर श्रीनाथजी मंदिर के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, श्रीनाथजी मंदिर के मुख्य प्रशासक भारतभूषण व्यास, तिलकायतश्री के मुख्य सलाहकार अंजन शाह, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, मंदिर मंडल बोर्ड के सदस्य समीर चौधरी, सुरेश भाई संघवी, मंदिर मंडल के सीईओ कैलाशचंद्र शर्मा, संपदा अधिकारी ऋषि पांडे, तिलकायतश्री के सचिव लीलाधर पुरोहित, मंदिर के पंड्याजी परेश नागर, समाधानी दिनेश मेहता, उमंग मेहता, जमादार हर्ष सनाढ्य, मीडिया प्रभारी एवं पीआरओ गिरीश व्यास, राजेश्वर त्रिपाठी, कैलाश पालीवाल उपस्थित थे।

Related posts:

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मंशापूर्ण हनुमानजी की विशेष पूजा अर्चना की

बुजुर्ग बोझ नहीं हमारी संपत्ति है : रामनाथ कोविन्द

एचडीएफसी बैंक ने 'ऑल-इन-वन पीओएस' लॉन्च करके मर्चेंट ऑफरिंग को मजबूत किया

''राइट टू हेल्थ'' बिल का विरोध

गुलाबी दीदियां - स्वदेशी महिला चेंजमेकर्स डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया की मातृ और शिशु मृत्यु दर के खिल...

सबलपुरा बेदला खुर्द में विराट हिंदू सम्मेलन 25 जनवरी को

कल से शुरू हो रहा वेदांता उदयपुर संगीत महोत्सव अपने 6वें संस्करण के लिए एक इलेक्ट्रिक लाइनअप के साथ ...

जिंक स्मेल्टर देबारी एवं जावर माइंस द्वारा किसान दिवस का आयोजन

इंश्‍योरेंसदेखो की देशभर में एक लाख से अधिक एजेंट्स जोड़ने की योजना

गायत्री शक्तिपीठ में विश्वविद्यालय स्तर का युवा उत्कर्ष 2023 कार्यक्रम आयोजित

HDFC Bank Limited FINANCIAL RESULTS (INDIAN GAAP) FOR THE QUARTERAND HALF YEAR ENDED SEPTEMBER 30, 2...

HDFC Bank to conduct national‘ Blood Donation Drive’ on December 9