विश्व के दूसरे सबसे बडे जिंक उत्पादक हिंदुस्तान जिंक ने स्थापना दिवस पर शुरू किया जिंक सिटी अभियान

उदयपुर। राजस्थान के रमणीय परिदृश्यों के बीच स्थित, झीलों के शहर उदयपुर ने अपने समृद्ध इतिहास, जीवंत संस्कृति और लुभावनी सुंदरता से दुनिया को मंत्रमुग्ध कर अपना एक खास मुकाम हांसिल किया है। अपने स्थापना दिवस पर, वेदांता की सहयोगी कंपनी और विश्व में जिंक के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक, हिंदुस्तान जिंक, जिसका मुख्यालय उदयपुर में है, ने आज जिंकसिटी अभियान की शुरूआत की, जो हिंदुस्तान जिंक के माध्यम से उदयपुर की सांस्कृतिक विरासत को और अधिक सुदृढ़ करते हुए एक मंच का कार्य करेगा जिसमें समुदायों और पर्यावरण पर केंद्रित विभिन्न पहल शामिल होगी।

जिंक सिटी का लक्ष्य विविध आयोजन और सहयोग कर देश और विश्व स्तर पर सभी क्षेत्रों के लोगों को एक साथ लाना है। कंपनी द्वारा भारत और यहां की विविध संस्कृति के उत्सव हेतु उदयपुर को एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने के लिए संगीत समारोह, मैराथन और फुटबॉल टूर्नामेंट जैसे कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। इसके अतिरिक्त, जिंक सिटी सामुदायिक विकास पहलों सखी उत्सव, पक्षी महोत्सव, राष्ट्रीय युवा दिवस और खनन में महिलाओं को प्रोत्साहित करने की पहल पर भी ध्यान केंद्रित करेगी। पर्यावरण के दृष्टिकोण से, जिंक सिटी एक सस्टेनेबल भविष्य के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, विश्व जल दिवस और विश्व पर्यावरण दिवस के आसपास की पहल पर ध्यान केंद्रित करेगा। जिंक सिटी के माध्यम से, हिंदुस्तान जिंक की योजना उदयपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और देश के आर्थिक विकास के अनुरूप समुदायों और पर्यावरण के समग्र विकास को बढ़ावा देने में जिंक के योगदान को प्रदर्शित करने की है।

Related posts:

गोगुन्दा थाने में युवक की मौत पर थानेदार सहित पांच पुलिसकर्मी निलंबित

"श्रीरामचरितमानस : राजस्थानी काव्य अनुवाद" व "रागरसरंग कुंडलिया" पुस्तकों का लोकार्पण 2 सितम्बर को

प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों और मण्डियों में मास्क पहनना अनिवार्य

यह बोलने का समय, बोलना होगा और खतरे भी उठाने होंगे

यूएन-हेबिटेट्स के वर्ल्ड अरबन फोरम-2020 पुणे, उदयपुर के साथ बर्नांड वेन लीर फाउण्डेशन ने बच्चों के ष...

क्रिकेट के ज्ञानकोष प्रो. एल. एन. माथुर की स्मृति में क्रिकेट कार्निवाल 28 से

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के आयोजन शुरू

Navrachana University’s Khoj Winter School exhibition inaugurated

54 दिव्यांग - निर्धन जोड़े बने  जन्म जन्म के साथी

Over 1.10 lakh dairy farmers associated with Milk Producing Companies write to Hon’ble CM of Rajasth...

डॉ जोशी एवं चांदना का भव्य स्वागत

शीतल संत मोरारी बापू ने किये श्रीजी प्रभु के उत्थापन की झांकी के दर्शन