नीलकंठ महादेव मंदिर में रामस्तुति, रामधुन, राम भजनों की प्रस्तुति

उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत)। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर न्यू शिवनगर, नोखा, हिरणमगरी सेक्टर 3 स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में विशेष साजसज्जा के साथ प्रात: 9.00 बजे से समारोह का प्रारंभ रामस्तुति, रामधुन, राम भजनों से हुआ। तत्पश्चात् मंदिर में स्थापित रामलला, हनुमानजी, अम्बामाता तथा नाकोड़ा भैरव की महाआरती के लिए कॉलोनीवासियों की ओर से बोली लगाई गई।
रामलला की महा आरती के लिए सबसे ऊँची बोली संजयशेखर शर्मा द्वारा 30,001 रुपये लगाई गई। हनुमानजी की आरती के लिए नरेंद्रसिंह झाला की ओर से 21,501 रुपए, अंबामाता आरती के लिए अनिता महावीर बोकडिय़ा की ओर से 12,001 तथा 11,001 रुपए एवं नाकोड़ा भैरव आरती के लिए अरविन्द जैकणावत की ओर से 3,500 रुपए बोले गए। इस अवसर पर छप्पनभोग, महाआरती, सुन्दरकाण्ड पाठ एवं महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया।

Related posts:

यूएसएफबीएल और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल बैंकिंग का इनोवेटिव प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रोग्राम

टेक्नो मोबाइल है मास मार्केट हीरो : अरिजीत तालापात्रा

राजस्थान सरकार के मंत्रियों का नारायण सेवा ने किया सम्मान

तेरापंथ के अष्टमाचार्य कालुगणि के 87वें महाप्रयाण दिवस पर मासखमण तपस्वी सहित 41 तपस्वियों का अभिनंदन

RCM’S Rupantaran Yatra to reach Udaipur, promoting  service attitude, health awareness and life valu...

एथर एनर्जी ने उदयपुर में अपना पहला रिटेल आउटलेट खोला

स्टार्टअप प्रतिभाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा ‘ग्लोबल एंट्रप्रेन्योरशिप समिट’

Udaipur Born Ugandan Business Leader – Mr. Rajesh Chaplot honoured with the Highest Civilian Award o...

श्रीराम प्रोटीन्स लिमिटेड का राइट्स इश्यू अभी खुला, इश्यू 10 अगस्त को बंद होगा

पिम्स में टीचर्स डे धूमधाम से मनाया

सांसद मीणा ने महिला सम्मान एवं सुकन्या समृद्धि खाताधारकों को सौंपी पासबुक

पिम्स हॉस्पिटल में दक्षिणी राजस्थान में पहला दोनों कानों का कांकलियर इम्प्लान्ट का सफल ऑपरेशन