हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में हर्षोउल्लास से मनाया 75वां गणतंत्र दिवस

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं वेदांता के कार्यकारी निदेशक अरूण मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को गणतंत्र की शुभकानाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारे देश को प्रतिस्पर्धी रहना है और हिन्दुस्तान जिंक इसको काफी महत्व देता है। कर्मचारियों की कौशल एवं उत्पादकता ही देश के विकास का रास्ता है। नवाचार एवं तकनोलाॅजी का उपयोग करके आगे बढ़ने के लिए दिशा परिवर्तन करके आगे बढ़ना है। सरकार भी इस चीज को बढ़ावा दे रही है ताकि खपत, उत्पादन और विनिर्माण बढ़े। विकसित देश का नारा विकासशील देश से विकसित देश बनाना हैं। अंत में सभी को देश के विकास में नागरिक, उद्योगपति, कर्मचारी और व्यवसाय मालिकों को राष्ट्र के विकास के लिए अपनी भूमिका निभानी है। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने (कल्पवृक्ष एवं रूद्राक्ष) पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर हिन्दुस्तान ज़िंक के कर्मचारी, अधिकारी एवं उनके परिजन भी उपस्थित थे।

Related posts:

विद्यापीठ के डॉ. चंद्रेश छतलानी ने बनाया नौवाँ रिकॉर्ड

पेट, आंत, लिवर व मूत्र रोगियों के लिए नि:शुल्क परामर्श शिविर आज से

डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड को अपने जन्मदिन पर पिता की याद सताती रही

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर 15 दिवसीय कार्यक्रमों का समापन

खनन में अनुसंधान और विकास के लिए हिंदुस्तान जिंक ने सीआईएसआर-सीआईएमएफआर से किया एमओयू

बाल दिवस एवं नेशनल पीडोडोंटिस्ट डे मनाया

Muthoot Housing Finance Company Limited (MHFCL) expands presence in Rajasthan

पीआईएमएस में 510 ग्राम वजनी पथरी का सफल ऑपेरशन

जयपुर में नकली होलोग्राम की शराब सीज, 4 गिरफ्तार

TalentSprint and IIM Udaipur combine strengths to arm professionals with new-age management expertis...

संभाग स्तरीय कस्तूरबा गांधी महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कृषि क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा राजस्थान : मुख्यमंत्री