दर्शन डेंटल कॉलेज में डेंटिस्ट्स डे’ पर बेसिक लाइफ सपोर्ट कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। दर्शन डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल में  ‘नेशनल डेंटिस्ट्स डे’ के उपलक्ष्य में पीडियाट्रिक्स एवं प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री विभाग के द्वारा बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं एयरवे मैनेजमेंट स्किल पर दो दिवसीय प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ट्रस्टी बी आर अग्रवाल, डॉ. जे के तायलिया प्रिंसिपल, डॉ विकास पुनिया वाईस प्रिंसिपल डॉ. रविकिरण एवं आयोजन अध्यक्ष डॉ. रूचि अरोरा और आयोजन सचिव डॉ. खालिद अगवानी  द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की संयोजक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. रूचि अरोरा ने ‘सीपीआर जीवन बचाता है’ थीम पर सभी शिक्षक एवं शिक्षार्थियों को सम्बोधन करते हुए बताया कि आपातकालीन स्थिति में घायल की सहायता करने के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट का ज्ञान सभी को होना ज़रूरी है। बीएलएस बुनियादी चिकित्सा सहायता है , जो लोगो को अस्पताल में पहुंचने से पहले या उन स्तिथियों में दी जाती है, जहां चिकित्सा सुविधा तुरंत उपलब्ध नहीं होती है।


पैसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के डॉ. वीरेंद्र चौधरी (एमडी मेडिसिन), डॉ. शिल्पा शारदा (एमडी, अनेस्थेसिआ ) और डॉ. खालिद अगवानी (ओरल सर्जन ) ने गेस्ट लेक्चर एवं डेमोंस्ट्रेशन दिया। कार्यक्रम में 200 से अधिक शिक्षकों, छात्रों और कॉलेज के समस्त कर्मचारियों को डेमोंस्ट्रेशन डमी मॉडल पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में उदयपुर के विभिन्न डेंटल कॉलेज से 210 से भी अधिक प्रतिनिधियों से भाग लिया जिसमें पीजी स्टूडेंट्स और स्टाफ मेंबर भी सम्मिलित थे। इसमें प्रतिभागियों ने दो दिवसीय कार्यशाला में अपने अनुभव साझा किये। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ विकास पुनिया ने अतिथिवक्ताओं, डॉक्टरों एवं छात्रों को प्रमाणपत्र के वितरण कर आभार व्यक्त किया ।

Related posts:

Indira IVF Joins Forces with Banker IVF to Expand Fertility Care Across Gujarat

HDFC Bank MSME loan book in Rajasthan crosses Rs. 13,000 crores in Advances

P&G India installs rainwater harvesting infrastructure at P&G Shiksha supported schools

एचडीएफसी बैंक द्वारा उदयपुर में ब्लड स्टोरेज यूनिट का उद्घाटन

Hindustan Zinc’s India’s Oldest Smelter now runs24x7 with Women on Shifts

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा पोषण और स्वास्थ्य के लिए की जा रही पहल के माध्यम से 3.7 लाख से अधिक महिलाएं ...

लेकसिटी में खुलेगी शाकाहारी 15 A.D बेकरी

पीआईएमएस के छात्र जैमिनसिंह राव सम्मानित

Children below 5 years could be 7 times more at risk of hospitalization because of flu

पेप्सी ने पूरा किया ज़्यादा फिज़ और रिफ्रेशिंग होने का वादा

ऑपरेशन थियेटर है, सर्जन है फिर भी नहीं हो रहे ऑपरेशन

हिंदुस्तान जिंक को देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड सिल्वर निर्माता के लिये इंडिया सिल्वर कॉन्फ्रेंस एक्...