महिला कैदियों के साथ मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

उदयपुर। ओसवाल सभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा सेन्ट्रल जेल की महिला कैदियों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। ओसवाल सभा के अध्यक्ष प्रकाश कोठारी ने महिला कैदियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके द्वारा हुए अपराध का वे पश्चाताप करें और भविष्य में फिर कभी ऐसी गलतियां नहीं दोहराएं। यहां से निकलने के बाद अपने परिवार के साथ शांतिपूर्वक जीवन बिताएं। ओसवाल महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा किरण पोखरना ने महिला कैदियों को क्रोध पर नियंत्रण रखने के टिप्स देते हुए मन की शांति हेतु मेडिटेशन करवाया। उपाध्यक्ष स्नेहलता मोगरा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर महिला कैदियों द्वारा भजन व गरबा नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। सभा द्वारा उन्हें पारितोषिक प्रदान किए गए और सभी को चद्दर, फल, बिस्किट आदि वितरित किए गए। संचालन सचिव वन्दना बाबेल एवं आभार डॉ. प्रमिला जैन ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर गु्रप संरक्षिका उमा कोठारी, डॉ. नीता मेहता, गरिमा धींग, स्नेहलता कंठालिया, मनीषा बम्ब, पिस्ता हरपावत आदि सदस्यों की उपस्थिति रही।

Related posts:

जिंक फुटबॉल यूथ टूर्नामेंट में राजसमंद की लगभग 200 फुटबॉल प्रतिभाओं ने दिखाया हूनर

Motorola announces exciting Republic Day offers on smartphones

श्रीजी प्रभु की हवेली में जलेबी उत्सव के रूप में मना श्री गुसाईंजी महाराज का प्रागट्य महोत्सव

‘मरघट बना पनघट’, ‘मां मुझे मत छोड़ो’ नाटिकाओं का मंचन

Hindustan Zinc amongst Top 3 companies with a score in the ‘600+ Band Barrier’ on a CII Assessment

सत्य और अहिंसा से ही मानव कल्याण संभवः मुख्यमंत्री

पिम्स उमरड़ा में योग ध्यान सत्र आयोजित

अरुण मिश्रा सीआईआई राजस्थान के नए अध्यक्ष और संजय अग्रवाल ने उपाध्यक्ष का पदभार संभाला

28वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह

डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने प्रभु श्रीराम की विशेष पूजा-अर्चना कर मेवाड़ में सुख-समृद्धि की कामना की

नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल ने अपनी ब्‍लैक फ्राइडे सेल की घोषणा की

माँ-पुत्र दोनों का पहली बार चातुर्मास उदयपुर शहर में