‘फीटल रेडियोलॉजी में रीसेंट अपडेट’ पर सीएमई का आयोजन

उदयपुर। उदयपुर चैप्टर ऑफ रेडियोलॉजी एंड पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) ने ‘फीटल रेडियोलॉजी में रीसेंट अपडेट’ पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक सीएमई कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में नवीनतम प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए उत्सुक चिकित्सकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम उमरडा स्थित पिम्स हॉस्पिटल के रेडियोडायग्नोसिस विभाग में आयोजित किया गया।
पिम्स हॉस्पिटल के चेयरमैन आशीष अग्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं दी। राजस्थान स्टेट रेडियोलॉजी एंड उदयपुर चैप्टर ऑफ रेडियोलॉजी के प्रेसिडेंट डॉ. आनंद गुप्ता ने कहा कि इस तरह की कॉन्फ्रेंसेस से निरंतर सीखने का अवसर प्रदान करने की उनकी प्रतिबद्धता का पता चलता है। कॉन्फ्रेंस ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री प्रोफेसर डॉ. हरीराम ने कहा कि हम प्रतिभागियों की उपस्थिति और प्राप्त सकारात्मक प्रतिक्रिया से बहुत खुश है। यूकोर के सचिव डॉ. कुशल गहलोत ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में इसी तरह के ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के आयोजन की आशा व्यक्त की। कॉन्फ्रेंस में जयपुर से मेजर डॉ. आशीष चौधरी, सुमेरपुर से डॉ. गुलाब छाजेड, अनंता हॉस्पिटल से डॉ. शकुंतला गोदारा, पिम्स हॉस्पिटल से डॉ. हरीराम एवं डॉ. राजाराम शर्मा के व्याख्यान हुए।
कॉन्फ्रेंस में यूकोर के पैटर्न डॉ. एनसी शर्मा, गीतांजलि हॉस्पिटल के रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुंडू, पेसिफिक हॉस्पिटल के विभागाध्यक्ष डॉ. कपिल व्यास, अमेरिकन हॉस्पिटल के विभागाध्यक्ष डॉ. रामबीर सिंह, अनंता हॉस्पिटल की विभागाध्यक्ष डॉ. रितु मेहता, पिम्स हॉस्पिटल से डॉ. राजाराम शर्मा, डॉ. सौरभ गोयल, डॉ. सुनील कास्ट, तपेंद्र तिवारी व समस्त रेजीडेंट डॉक्टर्स ने भाग लिया। कॉन्फ्रेंंस की व्यवस्थाएं रेडियोलॉजी इंचार्ज जयप्रकाश त्यागी एवं टीम ने सफलतापूर्वक की।

Related posts:

फेफड़े की गांठ का दूरबीन से सफल ऑपरेशन

108 कुण्डीय यज्ञ में पधारने मेनार गांववासियों को निमंत्रण

संत पॉल स्कूल उदयपुर द्वारा सीबीएसई मिनी मैराथन सम्पन्न, 1000 से ज्यादा प्रतिभागी हुए सम्मिलित

जिओमार्ट ने फेस्टिवल फिएस्टा कीे शुरुआत की

HDFC Bank Limited FINANCIAL RESULTS (INDIAN GAAP) FOR THE QUARTERAND HALF YEAR ENDED SEPTEMBER 30, 2...

एक लाख से अधिक लोगो ने बालविवाह से आज़ादी के लिये ली शपथ

सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर विशाल वाहन रैली

पूर्व डीजीपी बंजारा एवं राज राजेश्वर ने किया नारायण सेवा संस्थान का अवलोकन

लेकसिटी प्रेस क्लब: सांस्कृतिक संध्या में पत्रकार परिवार के साथ शामिल हुए

Paytm introduces Travel Festival Sale from 21st-23rd July 

सिटी पेलेस उदयपुर में दीपोत्सव व विशेष पूजा-अर्चना

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने की कुलदेवी बाण माताजी की विशेष पूजा-अर्चना