मेवाड़ टॉक फेस्ट का आयोजन 30 से

संभागीय आयुक्त भट्ट ने किया मेवाड़ टॉक फेस्ट 2.0 का पोस्टर विमोचन
उदयपुर।
आगामी दिनों उदयपुर में आयोजित होने वाले मेवाड़ टॉक फेस्ट 2.0 के फेस्ट के पोस्टर का विमोचन शनिवार को संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट व शिक्षाविद् मदनमोहन टांक ने किया। यह फेस्ट 30 मार्च को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के गोल्डन जुबली गेस्ट हाउस में प्रारंभ होगा।  
पोस्टर विमोचन के दौरान आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने लेकसिटी में इस अनोखे आयोजन की सराहना की और कहा कि इस तरह का फेस्ट विद्यार्थियों एवं युवाआें के लिए निश्चय ही हितकारी होगा। भट्ट ने इस दो दिवसीय आयोजन की सफलता की कामना की एवं मेवाड़ टॉक फेस्ट की विस्तृत जानकारी ली ।
इस मौके पर मेवाड़ टॉक फेस्ट 2.0 की समन्वयक रुचि श्रीमाली ने बताया कि दो दिवसीय इस फेस्ट में प्रथम दिवस दिनांक 30 मार्च को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं लेखिका रश्मि सामन्त, लेखक एवं विचारक लक्ष्मी नारायण भाला “लक्खी दा“के व्याख्यान होंगे। द्वितीय दिवस 31 मार्च को “बंगाल 1947“ फ़िल्म की स्क्रीनिंग होगी जिसमें दर्शक फ़िल्म के निदेशक और अभिनेता से चर्चा कर सकेंगे।
विमोचन कार्यक्रम में फेस्ट के मीडिया समन्वयक विकास छाजेड़ ने शहरवासियों को इस फेस्ट में उपस्थिति और इसका लाभ उठाने का आह्वान किया।विमोचन कार्यक्रम में टीम के सदस्य जैनस चौहान, प्रीतम, भावेश, हनुमान, कनन, नीतू राठौड़ आदि उपस्थित रहे।

Related posts:

अमेज़न इंडिया के सभी फुलफिलमेंट सेंटर्स में पैकेजिंग में उपयोग आने वाली 100 फीसदी सिंगल-यूज़ प्लास्ट...

D.P. Abhushan Ltd. presents an exclusive Chain & Bangle Festival in Udaipur

नेक्सस मॉल्स और CRED ने हाथ मिलाया

गीतांजली कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस सप्ताह मनाया

सूक्ष्म, लघु व मध्यम व्यापारियों के लिए वरदान है मार्ग ईआरपी की डिजिटल पहल

डॉ. जैन को नीति आयोग के सदस्य डॉ. पॉल ने किया सम्मानित

अपनों से अपनी बात” 19 से

गणतंत्र दिवस 2026 में 6 राज एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के 11 कैडेट्स बढ़ाएंगे राजस्थान का मान

JK Organisation conducts Blood Donation Camps

JK Tyre Rolls Out India’s First Passenger Car Tyre with ISCC Plus Certified Sustainable Material

HDFC Bank appoints Anjani Rathor as Chief Digital Officer

Hindustan Zinc’s Sakhi Utsav Unites more than 9000 women in a Spectacle of Empowerment and Inclusion