नवसंवत्सर की शोभायात्रा व धर्मसभा में शामिल हुए डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़

विदेशी आक्रांता हाथी रामप्रसाद तक को गुलामी की जंजीरों में नहीं जकड़ सके तो उनकी सनातनी मेवाड़वासियों के आगे टिकने की क्या हिमाकत : डॉ. मेवाड़

उदयपुर : भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति ओगणा की नवसंवत्सर के उपलक्ष्य में बुधवार को ओगणा में विशाल शोभायात्रा निकली और धर्मसभा हुई। समिति के आमंत्रण पर ओगणा पहुंचे मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने  ब्रह्मचारी गुलाबदास महाराज का मेवाड़ी परंपरानुसार शाही अभिनंदन कर अशीर्वाद प्राप्त किया। धर्मसभा रात 8:30 बजे ओगणा के बस स्टैंड परिसर में हुई। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब सनातन धर्मावलंबियों का संकल्प 500 साल बाद पूरा हुआ है। अब हमारे आराध्य प्रभु श्रीरामलला नवनिर्मित भव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं। डॉ. मेवाड़ ने कहा कि मेवाड़ के इतिहास में ओगणा का विशेष स्थान है। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के साथ ओगणावासियों ने कंधे-से-कंधा मिलाकर मुगल आक्रांताओं से मुकाबला किया था। मुगल सेनापति ने महाराणा प्रताप के हाथी रामप्रसाद को बंधक बना लिया था, लेकिन हाथी रामप्रसाद तक को गुलामी की जंजीरों में नहीं जकड़ सके। स्वामी भक्त हाथी रामप्रसाद ने मुगल सेनापति का अन्न-जल त्याग कर अपने प्राण त्याग दिए। जब मुगल सेनापति हाथी रामप्रसाद को ही गुलामी की जंजीरों में नहीं झगड़ सका तो सनातनी मेवाड़वासियों के स्वाभिमान, शौर्य, पराक्रम के आगे टिकने की उनकी हिमाकत ही क्या है? आज मेवाड़ राजवंश अपनी 76वीं पीढ़ी तक अपने धर्म ध्वज को फहराता आ रहा है और आगे भी फहराता रहेगा। उन्होंने- टूटने और बिखरने का चलन मांग लिया, हालत से शीशे का बदन मांग लिया, हम भी खड़े थे तकदीर के दरवाजे पर, लोग दौलत पर गिर पड़े हमने वतन मांग लिया, पंक्तियां प्रस्तुत की तो पूरा धर्मसभा स्थल एकलिंगनाथजी, महाराणा प्रताप और जय मेवाड़ के जयघोषों से गूंज उठा।

Related posts:

पीआईएमएस हॉस्पिटल में नवजात शिशु के खाने की नली का सफल ऑपरेशन

एक दिवसीय केम्पस प्लेसमेंट शिविर में 71 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

ENLARGED PROSTATE CAN BE THE CAUSE OF URINATION PROBLEMS

Melorra Launches Four Festive Collections, delivers across India

Guinness Book record holder, Sushil Reddy, takes an Eco ride with MG ZS EV to spread awareness on su...

नारायण सेवा के विशाल निःशुल्क अन्नदान एवं वस्त्र वितरण शिविर में 5000 से अधिक लोग बने लाभार्थी

गुलाबी दीदियां - स्वदेशी महिला चेंजमेकर्स डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया की मातृ और शिशु मृत्यु दर के खिल...

महाराणा प्रताप की 484वीं जयन्ती पर डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने किया चित्रकारों का उत्साहवर्द्धन

Jaguar Land Rover India and Tata Power announce partnership for Electric vehicle charging infrastruc...

पिम्स हॉस्पिटल में आंख की गांठ का सफल ऑपरेशन

महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हिन्दुस्तान जिंक की पहल सराहनीय : मन्नालाल रावत

CII Honours Hindustan Zinc with the Climate Action Programme (CAP) 2.0° under Oriented Award Categor...