महाराणा प्रताप की 484वीं जयन्ती पर डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने किया चित्रकारों का उत्साहवर्द्धन

उदयपुर। मेवाड़ के 54वें एकलिंग दीवान प्रातःस्मरणीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 484वीं जयंती के उपलक्ष्य में महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर की ओर से महाराणा प्रताप को समर्पित चित्रकला के माध्यम से श्रद्धासुमन अर्पित याद किया। कलाकारों का उत्साहवर्द्धन करते हुए फाउण्डेशन के न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने सभी कलाकारों से भेंट की और सम्मान में ग्रुप फोटो खिंचवाया।
महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती को विशेष रूप से मनाते हुए अरबन स्केचर्स के सुनील लढ्ढा एवं 40 प्रतिभागियों ने मिलकर महाराणा प्रताप को श्रद्धासुमन समर्पित, चित्रों के माध्यम से श्रद्धाजंलि अर्पित की। जिसे सिटी पैलेस में आने वाले पर्यटकों के लिए प्रदर्शित की गई। पर्यटकों ने महाराणा प्रताप के जीवन पर बने ऐतिहासिक चित्रों को देखा और भूरि-भूरि प्रशंसा की। महाराणा प्रताप को समर्पित ये चित्र उनके आत्म विश्वास, दृढ़ प्रतिज्ञ, अदम्य इच्छाशक्ति, रणकौशल आदि को दर्शा रहे थे।

Related posts:

दर्शन डेंटल कॉलेज में डेंटिस्ट्स डे’ पर बेसिक लाइफ सपोर्ट कार्यक्रम आयोजित

Sanjeevani Launches ‘The Pink Tag Project’, Turning Everyday Moments Into Life-Saving Reminders

राजस्थान के अपने खास को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रतिष्ठित अवार्ड

होंडा इंडिया फाउंडेशन ने उदयपुर पुलिस को 25 कस्टमाइज़्ड होंडा शाइन 100 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) वाह...

एचडीएफसी बैंक मध्य भारत में करेगा 'टू-व्हीलर लोन मेला' का आयोजन

जेके पेपर कंपनी दोहराएगी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

हार्टफूलनेस संस्थान के ध्यान शिविर से खिल उठे चेहरे

डाइनआउट उदयपुर के डाइनर्स की खुशियों को बढ़ाएगा, कंपनी ने झीलों के शहर में अपने संचालन का दायरा बढ़...

भील वीरबाला कालीबाई का शहादत दिवस मनाया

लाडिया खेड़ा गांव में पानी की टंकी का उद्घाटन एवं वृक्षारोपण

एचडीएफसी बैंक और मैरियट बॉनवॉय में करार

Slice unveils its new Summer Campaign with Kiara Advani