आदर्श औषधालय प्रत्येक जिले में हो- राजीव भट्ट

उदयपुर : शहर के मध्य स्थित सिन्धी बाजार के फुटा दरवाजा क्षेत्र में स्थित राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय का शनिवार को औचक निरीक्षण हुआ। उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ. राजीव भट्ट ने औषधालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने औषधालय की व्यवस्थाओं से गहन रूप से परिचित हुए और व्यवस्थाओं को देखकर अभिभूत हुए।
उन्होंने विशेष रूप से पंचकर्म सेंटर और औषधालय के नवाचारों एवं सफाई व्यवस्था की सराहना की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचकर्म सेंटर में उपस्थित रोगियों से बातचीत की और उनके हालचाल जानें। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आदर्श औषधालय प्रत्येक जिले में होने चाहिए ताकि आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।
चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदिच्य ने औषधालय के नवाचारों के बारे में जानकारी दी। जिसमें मासिक पांच दिवसीय पंचकर्म शिविर, प्रत्येक रविवार और पुष्य नक्षत्र के अवसर पर स्वर्ण प्राशन शिविर, और प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को डायबिटीज जांच एवं परामर्श शिविर शामिल हैं। इन शिविरों का उद्देश्य रोगियों को नियमित और विशेष चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है।
निरीक्षण के दौरान डॉ. भट्ट ने औषधालय की रिकॉर्ड कीपिंग, औषध भण्डारण, औषधालय मैनेजमेंट, पंचकर्म केंद्र, योग कक्ष और फिजियोथेरेपी हॉल का भी निरीक्षण किया।

Related posts:

साहित्य अकादमियों में वंचित वर्ग का बनाया जाए अध्यक्ष: डॉ. सहारण

पिम्स हॉस्पिटल में बिना ओपन हार्ट सर्जरी के ह्रदय का छेद बंद किया

पूर्व न्यायाधीश हिमांशुराय नागौरी का निधन

मन और संकेतों से दिवाली के दियों और कपड़े के थैलों पर उकेरे रंग

हिंदुस्तान जिंक ने कार्यस्थल सुरक्षा बढ़ाने के लिए अपनी तरह का पहला एआई सोल्यूशन लागू किया

ग्रामीण बच्चों को स्वेटर, मास्क, लोलीपोप वितरित

श्रीमाली समाज क्रिकेट वर्ल्ड कप अपने परवान पर, रोमांचक मुकाबले से दर्शकों का बड़ा क्रेज

जिलाधीश ने किया निःशुल्क शल्य चिकित्सा कैम्प का उदघाटन

Sandeep Choudhary Appointed as National President & Trustee of Viksit Bharat Sankalp Sansthan

नव आगन्तुक स्नातकोत्तर विद्यार्थियों का स्वागत एवं ओरियंटेसन कार्यक्रम

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड ने महाराष्ट्र में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया

गीतांजलि कॉलेज एवं स्कूल आफ नर्सिंग मे विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2024 के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोज...