एससीईआरटी निदेशक ने किया डाइट का निरीक्षण

डाइट को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने के समन्वित प्रयास करें-श्रीमती पाठक
उदयपुर।
राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उदयपुर की निदेशक श्रीमती कविता पाठक ने डाइट उदयपुर का निरीक्षण किया।
डाइट प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि श्रीमती पाठक ने निरीक्षण के दौरान डाइट के पीएसटीई, शैक्षिक प्रौद्योगिकी, कार्यानुभव आदि प्रभागों में पहुंचकर उनके कार्यों की प्रगति जानी साथ ही अधिकारियों की बैठक ली। श्रीमती पाठक ने कहा कि डाइट उदयपुर का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में चयन होने से यहां के अधिकारियों की जिम्मेदारी भी बढ़ी है। इसके लिए उपलब्ध मानवीय संसाधनों से कार्य की गुणवत्ता बढ़ाते हुए डाइट को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने के लिए सब मिलकर प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री की मंशानुरूप वृक्षारोपण, स्वच्छता, कर्तव्यनिष्ठता और संकृति पर गर्व करने संबंधी विचार बिंदुओं को ध्येय में रखते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर  राज्य विभिन्न कार्यों में अग्रणी है, जिसमें स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम, शालादर्पण आदि शामिल है। श्री पाठक ने कहा कि सीखने की कोई सीमा नहीं है इसलिए सीखने के साथ ही कमजोरियों को ताकत में बदलने के लिए कार्य योजना बनाकर करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर उन्होंने डाइट परिसर में पौधारोपण कर डाइट में 500 पौधे लगाने के लक्ष्य की शुरुआत भी की। इस दौरान अतिरिक्त निजी सचिव भूपेश आमेटा भी साथ रहै। इससे पूर्व प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी एवं स्टाफ सेक्रेट्री डॉ जगदीश कुमावत ने निदेशक का स्वागत किया। शैक्षिक प्रौद्योगिकी प्रभाग के चिराग सैनानी ने प्रभागाध्यक्ष बीना कंवर राजपूत के निर्देशन में पीपीटी प्रेजेंटेशन भी किया। संचालन व्याख्याता हरिदत्त शर्मा ने किया।

Related posts:

बड़ी तालाब भरने पर पदयात्रा निकाली

जिंक को बेस्ट प्रेक्टिस इन डिजिटल ट्रांसफोरमेशन के लिए सीआईआई-डीएक्स पुरस्कार

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में नवजात की सफल सर्जरी, नवजात को मिला जीवनदान

झीलों की नगरी उदयपुर में ‘ग्रैंड कॉन्टिनेंट’-ए लक्जरी कलेक्शन बनेगा ठहरने और उत्सव का नया डेस्टिनेशन

सृजन द स्पार्क संस्था द्वारा जिंक सिटी उदयपुर में नितिन मुकेश नाईट 6 को

विश्व हृदय दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फ्रेशर्स पार्टी और विदाई समारोह आयोजित

एनसीए के बच्चों ने समझी डाकघर की प्रणाली

इंटर कॉलेज रेडियोलॉजी क्विज आयोजित

पिम्स हॉस्पिटल में अति दुर्लभ ह्रदय की बीमारी की कार्डियक सर्जरी

DR. NITIZ MURDIA APPOINTED AS MEMBER OF NATIONAL ASSISTED REPRODUCTIVE TECHNOLOGY AND SURROGACY BOAR...

सात्विक खानपान से व्यवहार व विचार में शुद्धता  : प्रशांत