इंटर कॉलेज रेडियोलॉजी क्विज आयोजित

उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज, उमरड़ा में इंटर कॉलेज रेडियोलॉजी क्विज का आयोजन किया गया जिसमें उदयपुर के छह मेडिकल कॉलेज की इंटन्र्स डॉक्टर्स की टीमों और 9 रेजिडेंट्स डॉक्टर्स ने भाग लिया। मुख्य अतिथि उदयपुर चैप्टर ऑफ रेडियोलॉजी के प्रेसिडेंट डॉ. आनंद गुप्ता और सेक्रेटरी डॉ. कुशल गहलोत थे।
यूजी सेक्शन में गीतांजली हॉस्पिटल की टीम विजेता रही और क्रमश: पेसिफिक हॉस्पिटल बेदला और पीआईएमएस हॉस्पिटल उमरडा की टीमें द्वितीय एवं तृतीय रहीं। पीजी सेक्शन में रवींद्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज की आसमीन फैजल विजेता रही। श्रुति गुप्ता द्वितीय तथा पेसिफिक हॉस्पिटल बेदला की मोनिका सत्यम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजाराम शर्मा और उनकी रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट की टीम ने किया।
इस अवसर पर पेसिफिक हॉस्पिटल उमरड़ा के चेयरमैन आशीष अग्रवाल ने कार्यक्रम की सराहना की। पीआईएमएस हॉस्पिटल के डीन डॉ. मधु सिंघल ने पेसिफिक मेडिकल कॉलेज उमरडा का प्रतिनिधित्व किया। डॉ. सुनील कास्ट, डॉ. सौरभ गोयल तथा डॉ. तपेंद्र तिवारी ने सभी टीमों के अंकों का मूल्यांकन किया। उल्लेखनीय है कि यह राजस्थान में इस तरह का दूसरा कार्यक्रम था। पहला भी पिम्स हॉस्पिटल उमरडा में गतवर्ष संपन्न हुआ था।

Related posts:

पर्यावरण व मानव स्वास्थ्य बेहतर बनाने गौ माता व धरती माता का संरक्षण आवश्यक - सांसद डॉ रावत

भाजपा देबारी मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित

संगीत के रंग, सुरों की महफिल : ‘भट्ट म्यूजिक विरासत’ में बिखरा ऑल टाइम सुपरहिट सुरों का जादू

उदयपुर में कोरोना एक बार फिर शून्य

नारायण सेवा संस्थान के 43वें नि:शुल्क सामूहिक विवाह में दिव्यांगता का अधूरापन मिटेगा, गृहस्थ बंधन से...

जनजाति बाहुल्य अनुसूचित क्षेत्रों का हो सर्वांगीण विकास : राज्यपाल

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय सराड़ा में कक्षा 1 से 5 के लिए प्रवेश शुरू

पिम्स हॉस्पिटल उमड़ा में नवजात की गंभीर बीमारी की सफल सर्जरी

23 पात्र लोगों को आवंटन पत्र और पट्टे वितरित

अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक द्वारा वूमन ऑफ जिंक अभियान की शुरूआत

नारायण सेवा में गणपति स्थापना

नायब तहसीलदारों की डीपीसी, नाहर सहित 300 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार