शहीद मेजर मुस्तफा के परिजनों को राष्ट्रपति ने शौर्यचक्र से सम्मानित किया

उदयपुर : खेरोदा, उदयपुर के लाल, अमर शहीद मेजर मुस्तफा बोहरा द्वारा अपना कर्तव्य पालन करते हुए, देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिए जाने के उपरांत आज भारत की सर्वोच्च सेनाध्यक्ष महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में, एक भव्य गरिमामय समारोह में, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथसिंह, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में शहीद मेजर मुस्तफा की माताजी श्रीमती फातेमा बोहरा और पिताजी जकीउद्दिन बोहरा को शांतिकाल में अप्रतिम वीरता के लिए सर्वोच्च सम्मान, शौर्यचक्र से सम्मानित किया।
शहीद मेजर मुस्तफा ट्रस्ट के उपसचिव वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि  अमर शहीद मेजर मुस्तफा बोहरा के परिजन, 7 मई रविवार को एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई -469 द्वारा नई दिल्ली से रवाना होकर दिन में 2.15 बजे डबोक एयरपोर्ट (उदयपुर) पहुंचेंगे जहां वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, समस्त प्रमुख राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, बोहरा समाज सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं द्वारा शहीद मेजर मुस्तफा के परिजनों का भव्य स्वागत किया जाएगा।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक ने एसएंडपी ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक 2025 में शीर्ष 1 प्रतिशत रैंकिंग

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

Nexus Celebration Mall Techstination 2.0 is NOW LIVE for all tech requirements.

एमएलपीएल खेल महोत्सव सम्पन्न, प्रबल राॅयल्स बनी विजेता

एचडीएफसी बैंक ने अपने कर्मचारियों के लिए 'फ्रॉड अवेयरनेस सेशन' आयोजित किया

सुषमा कुमावत अध्यक्ष, अर्चना व्यास सचिव मनोनीत

माता महालक्ष्मी को पहनाई गई सवा पांच लाख रुपए की सोने और चांदी की पोशाक

जनजाति अंचल के खिलाड़ियों ने बढ़ाया राजस्थान का गौरव - जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री

भोजनशाला में भोजन वितरण

दिव्यांग बच्चों ने मनाया आज़ादी का अमृत महोत्सव

पेसिफिक इंस्टियूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, उमरड़ा में नव आगंतुक छात्र-छात्राओं के समक्ष नाटिका प्रदर्शित

डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में नव-निर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन