डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने भगवान जगन्नाथ स्वामी की विशेष पूजा-अर्चना कर रजत रथ खींचा

उदयपुर : शहर में भगवान जगन्नाथरायजी की विशाल रथयात्रा रविवार को धूमधाम के साथ निकली। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ शहर के प्रसिद्ध जगदीश मंदिर के पुजारियों-सेवादारों के आमंत्रण पर वेदपाठी ब्राह्मणों के दल के साथ जगदीश मंदिर पहुंचे, जहां भगवान जगन्नाथ स्वामी की विशेष पूजा-अचर्ना कर मेवाड़ की खुशहाली की कामना की। इसके बाद भगवान के विग्रह एक-एक कर रजत रथ में सवार होने के लिए विधि-विधान के साथ मंदिर से जगदीश चौक पहुंचे। जगदीश चौक में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने भी रजत रथ में सवार भगवान जगन्नाथ स्वामी की विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान जगन्नाथरायजी का रथ खींचा। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि मैं भगवान जगन्नाथ स्वामी का रथ खींचकर खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। मेवाड़ 1500 साल से सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा व संरक्षण के लिए तत्पर रहा है और आगे भी रहेगा। भगवान जगन्नाथ स्वामी की यह विशाल रथ यात्रा युवाओं में सनातन धर्म-संस्कृति के प्रति समर्पित रहने के भी भाव जाग्रत करने का कार्य करती है।

Related posts:

भाजपा संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से सिटी पैलेस में शिष्टाचार भेंट की

JK Group Companies Conduct Extensive Blood Donation Drive Across India

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को जगन्नाथ रथयात्रा का आमंत्रण दिया

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी जयपुर के चौथे प्रेसिडेंट के रूप में डॉ. पीआर सोडानी ने कार्यभार संभाला

Hindustan Zinc launches Women of Zinc campaign, attracting women to Metals sector

Hindustan Zinc Becomes the World’s Largest Integrated Zinc Producer

महिलाओं को मिले बराबरी के अधिकार

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने राजपुरोहित समाज के प्रतिनिधियों को सम्मानित कर 300 साल बाद फिर प्राचीन ...

वर्षीतप महान संकल्प की सिद्धि : शासनश्री मुनि सुरेशकुमार

तीन संतों का आध्यात्मिक मिलन

“अनलीशिंग द पॉवर ऑफ़ एआई एजेंट्स” विषय पर कार्यशाला का आयोजन

आठ करोड़ की लागत से बनने वाली टंकी के निर्माण का शुभारंभ