आठ करोड़ की लागत से बनने वाली टंकी के निर्माण का शुभारंभ

28 प्रतिभावान बालिकाओं को साइकिलें वितरित
उदयपुर।
केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर को पानी पहुंचाने का कार्य जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को बडग़ांव पंचायत समिति की लोयरा पंचायत के चिकलवास में 8 करोड़ की लागत से बनने वाली टंकी के निर्माण का शुभारंभ किया गया। इस टंकी से चिकलवास, लोयरा, राठोड़ों का गुड़ा तथा पालड़ी गांव में घर-घर नल कनेक्शन कर पानी पहुंचाया जाएगा। बजट पारित करने पर ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत का अभार जताया। शुभारंभ से पूर्व जनप्रतिनिधियों ने चिकलवास स्थित राजकीय विद्यालय में 28 प्रतिभावान बालिकाओं को साइकिलें वितरित कीं।


उल्लेखनीय है कि इन चारों गावों में पिछले कई समय से पानी की समस्या हो रही थी। ऐसे में इस टंकी के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को खासी राहत मिलेगी। निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर जिला परिषद सदस्य पुष्पा शर्मा, बडग़ांव प्रधान प्रतिभा नागदा, उपप्रधान प्रतापसिंह राठौड़, बडग़ांव मंडल अध्यक्ष भूपालसिंह राणा, लोयरा सरपंच प्रियंका सुथार, उपसरपंच नारायणलाल गमेती, समस्त वार्ड पंच, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेश पालीवाल, एसटी मोर्चा उपाध्यक्ष शम्भू गमेती, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, दीपक शर्मा, जितेंद्र नागदा, देवीलाल गमेती, भेरूलाल गमेती सहित जलदाय विभाग के अधिकारी और ग्राम सचिव राकेश सीरवी मौजूद थे।

Related posts:

वरिष्ठ शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश गोयल की सेवाएं अब पिम्स में

पुष्प प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बनी हिन्दुस्तान ज़िंक की स्टॉल

गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया

4 कोरोना पॉजिटिव, दो मृत्यु

स्कूल शिक्षा परिवार एवं पेसिफिक हॉस्पीटल उमरड़ा द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर आयोजित

उन्नत तकनीकों एवं आधुनिक नवाचारों से हिन्दुस्तान जिंक ईएसजी की ओर अग्रसर

आमदरी व रैन बसेरे में बांटे ऊनी वस्त्र

48 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

स्मार्ट विलेज इनिशिएटिव में मदार गाँव है सर्वश्रेष्ठ : राज्यपाल

विभाजन विभीषिका पर दो दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारम्भ 

वीआईएफटी में “बियॉन्ड द बुक्स” वर्कशॉप में स्टूडेंट्स ने सीखे रचनात्मकता के गुर

नवीन डिविडिंग मशीन का लोकार्पण