युगधारा की सृजन विविधा गोष्ठी व वरिष्ठ साहित्यकार के के शर्मा को श्रद्धांजलि

उदयपुर। साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक संस्था युगधारा की सृजन विविधा गोष्ठी सेंट्रल एकेडमी स्कूल सेक्टर 5 के सभागार में आयोजित की गई। 

युगधारा अध्यक्ष किरण बाला ‘किरन’ ने बताया कि गोष्ठी की अध्यक्षता श्याम मठ पाल ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रेश खत्री तथा विशिष्ट अतिथि जगदीश तिवारी थे। संचालन बृजराज सिंह जगावत ने किया। यह गोष्ठी युगधारा के पूर्व अध्यक्ष साहित्यकार लालदास पर्जन्य को समर्पित रही।  गोष्ठी में विजयकुमार निष्काम, राजेंद्र डागा, डॉ ज्योतिपुंज, शकुंतला सोनी, डॉ शीतल श्रीमाली, जगदीश तिवारी, अनुकंपा जैन, सुमन स्वामी सुमन, लोकेशचंद्र चौबीसा, मंगलकुमार जैन, पाखी जैन, रियाज कंधारी, अरुण त्रिपाठी, कमल सुहालका, प्रकाश तातेड, हेमंत मेनारिया ने काव्य पाठ किया। बाल साहित्यकार पुरस्कार प्राप्त करने वाली बाल रचनाकार पाखी जैन का युगधारा द्वारा सम्मान किया गया। संस्थापक ज्योतिपुंज ने बताया कि हिंदी विभाग, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ के.के. शर्मा का स्वर्गवास होने से युगधारा द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Related posts:

मेटल्स के उत्पादन के साथ कला, संस्कृति और कलाकारों के सरंक्षण में भी हिन्दुस्तान जिंक का महत्वपूर्ण ...

आईवीएफ माध्यम द्वारा स्वयं के अंडे से संतान सुख संभव

नारायण सेवा में मनाया क्रिसमस डे

Mental Health Week Celebrated at Pacific Institute of Medical Sciences, Udaipur

हिन्दुस्तान जिंक को खान मंत्रालय द्वारा ‘5 स्टार रेटेड माइंस’का पुरस्कार

श्रीमाली समाज के सामूहिक करवा चौथ उद्यापन की तैयारियां अंतिम चरण में

किशोर दा के बेटे अमित और पोती मुक्तिका 12 को उदयपुर में सजाएगी संगीत की शाम

उदयपुर में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, मंगलवार को मिले 403 रोगी

हिंदुस्तान जिंक द्वारा जंग के खिलाफ जिंक जागरूकता अभियान की शुरूआत

70 प्रतिशत से अधिक मिर्गी के मामलों में दवाओं से ही सफल उपचार : डॉ. मनीष कुलश्रेष्ठ

Hindustan Zinc ‘Investing in our Planet’ for a sustainable future

Honda 2Wheelers India’s new dealership Daksh Honda welcomes customers in Udaipur