श्रीमाली समाज के सामूहिक करवा चौथ उद्यापन की तैयारियां अंतिम चरण में

महिला समिति ने भजन गाते हुए की सामग्री की पैकिंग
उदयपुर।
श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड़ द्वारा संस्कार भवन में आयोजित होने वाले सामूहिक करवा चौथ उद्यापन की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। सामूहिक करवा चौथ उद्यापन के कार्यक्रम को भव्यता देने के लिए महिला समिति भी तैयारी में जुटी है। महिला समिति की 50 से ज्यादा कार्यकर्ता रोजाना तीन से चार घंटे तैयारी को अंतिम रूप देने में दे रही है।
गुरुवार को महिला समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने संस्कार भवन में सामग्री की पैकिंग की। करीब 50 महिलाएं करवा चौथ का सामूहिक उद्यापन करेगी, जिसके चलते 800 से ज्यादा महिलाएं एक साथ एक ही परिसर में इकट्ठा होकर चंद्रमा का पूजन करने के साथ अर्घ्य देगी। ऐसे में सभी महिलाओं के लिए करवा और लौटे के साथ में सुहाग की समस्त सामग्री को पैक करने का काम किया जा रहा है। उद्यापन करने वाली हर महिला के लिए उसकी 16 गौरणी सहित सामान की पैकिंग कर अलग-अलग बैग बनाए जा रहे हैं। जिससे अंतिम समय में व्यवस्थाएं सुचारू रह सके।
संस्कार भवन में आज महिलाएं काफी उत्साह के साथ तैयारी में जुटी हुई नजर आई। महिला समिति की सदस्य डॉ दीप्ति श्रीमाली ने बताया कि काफी उत्साह के साथ रोजाना कार्य किया जा रहा है। एक साथ समाज की महिलाएं इकट्ठा होकर तैयारी को भजन और गीत गाते हुए पूरी मस्ती के साथ संपन्न करने में जुटी हुई है। संस्कार भवन में 20 अक्टूबर को सामूहिक करवा चौथ उद्यापन कार्यक्रम होगा और तब तक लगातार महिला समिति भी पूरी तरह से सक्रिय रहते हुए कार्य करेगी। प्रतिदिन आवश्यक कार्यों को पूरा करने के लिए महिलाओं का एक ग्रुप संस्कार भवन में इकट्ठा होकर आयोजन समिति का हाथ बटाएगा।

Related posts:

शिविर में 450 लोगों के लगी वैक्सीन

Hindustan Zinc Saves GHG Emissions Equivalent to Powering More than 4 Lakh Homes

महिला समृद्धि बैंक अखिल भारतीय स्तर पर दो अवार्डों से सम्मानित

अब एक क्लिक पर मिलेगा सरकारी व निजी अस्पतालों में कोरोना इलाज का डेटा

निःशुल्क आक्सीजन सेवा शुरू

प्रदेश में धरोहर संरक्षण के लिए हिन्दुस्तान जिंक एवं राजस्थान धरोहर प्राधिकरण ने किया 85 करोड़ का एमओ...

जिला कलक्टर एवं विधायक पहुंचे पोपल्टी

हिन्दुस्तान जिंक ने मेन्सट्रुअल हाइजीन डे पर बालक एवं बालिकाओं को किया जागरूक

गुरू पूर्णिमा पर 200 से अधिक संत-महंतों का वंदन

डॉ. महेन्द्र भानावत को मिला प्रतिष्ठित श्रीकाग अलंकरण

लेकसिटी में पंजाब के मशहूर जादूगर सम्राट शाका का जादूई शो 23 जनवरी से

अजय खतूरिया ने किया 61वीं बार रक्तदान