लेकसिटी प्रेस क्लब चुनाव: कुलदीपसिंह गहलोत बने प्रेस क्लब के अध्यक्ष

138 मतों में से 2 निरस्त, 136 पात्र मतों में से 107 मत कुलदीप को व 29 मत भगवान को मिले*
उदयपुर।
लेकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद हेतु रविवार को चेतक स्थित प्रेस क्लब भवन में चुनाव सम्पन्न हुए। दोपहर 12 से 2 बजे तक हुए मतदान में पात्र 148 मतदाताओं में से 138 सदस्यों ने अपने मत का उपयोग किया। 2 मत निरस्त माने गए।


चुनाव संयोजक रफ़ीक एम पठान ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी एडवोकेट अरुण व्यास के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। मतदान प्रक्रिया के लिए सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन प्रक्रिया हुई जिसमें अध्यक्ष पद के लिए भगवान प्रजापत और कुलदीप सिंह गहलोत ने आवेदन प्रस्तुत किया।
इसके पश्चात 11.30 तक नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के समय समाप्त होने के बाद दो प्रत्याशी मैदान में होने से चुनाव प्रक्रिया अपनाई गई। दोपहर 12 से 2 बजे तक वोटिंग हुई जिसमें क्लब सदस्यों से उत्साह दिखाते हुए मतदान क़िया। दोपहर 2 बजे बाद मतगणना शुरू हुई। जिसमें भगवान प्रजापत को 29 मत मिले जबकि कुलदीप सिंह गहलोत को 107 वोट प्राप्त हुए। कुलदीप सिंह गहलोत 78 वोट से विजेता हुए। चुनाव अधिकारी ने विजयी कुलदीप सिंह गहलोत को निर्वाचन पत्र प्रदान किया। इस दौरान क्लब से जुड़े वरिष्ठ सदस्य व पूर्व अध्यक्ष उग्रसेन राव, मानवेन्द्र सिंह राठौड़, संजय खाब्या, प्रकाश शर्मा, नारीश्वर राव, अख्तर खान, छोगालाल भोई, राजेश वर्मा, मनु राव, प्रताप सिंह राठौड़, निवर्तमान अध्यक्ष कपिल श्रीमाली सहित क्लब से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। पूर्व अध्यक्ष कपिल श्रीमाली ने विजयी …. को बधाई देते हुए कहा कि चुनाव एक प्रक्रिया है। सभी पत्रकार एकसाथ है और एकता से ही क्लब के विकास कार्यो को आगे बढ़ाया जाएगा।

Related posts:

विशाल बावा एवं लाल बावा से धीरेंद्र शास्त्री ने की मुलाकात

पिम्स हॉस्पिटल में सफेद मोतियाबिंद के टॉपिकल फेको विधि से सफल ऑपरेशन

NPCI initiates #IndiaPaySafe through on-going ‘UPI Chalega’ campaign to promote paying safe

हिन्दुस्तान जिंक लगातार दूसरी बार ‘कंपनी विद ग्रेट मैनेजर्स‘ अवार्ड से पुरस्कृत

ZINC FOOTBALL ACADEMY EYES GLORY ACROSS THREE FRONTS IN THIS DEFINING MONTH OF MAY

थाईलैंड की युवती को गोली मारी

तेरापंथ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश गोयल का स्वागत एवं सम्मान

इंस्टीट्यूशन ऑफ वेल्युर्स के चुनाव में माथुर अध्यक्ष व डूंगरवाल सचिव बने

हिन्दुस्तान जिंक़ और एआईएफएफ द्वारा जावर में उत्तर भारत की पहली टेक्नॉलोजी आधारित गल्र्स फुटबॉल एकेड...

सेवा को स्वभाव बनाएं: प्रशांत अग्रवाल

पिम्स को मिली ईसीएफएमजी से मान्यता

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने देवराज के परिवार से की मुलाक़ात, बँधाया ढाढ़स