पिम्स में फिट इण्डिया वीक एवं वल्र्ड मेडिटेसन डे कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। साई तिरुपति युनिवर्सिटी के अधीन पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, उमरड़ा, उदयपुर में फिट इण्डिया वीक एवं वल्र्ड मेडिटेसन डे का आयोजन किया गया। वल्र्ड मेडिटेसन डे एवं फिट इण्डिया वीक का उद्देश्य ध्यान के लाभों को बढ़ावा देना और इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित करना था। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ  मेडिकल साइंसेज में इस विशेष दिन को बड़े उत्साह और भागीदारी के साथ मनाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच ध्यान, योग और फिटनेस के लाभों का प्रचार करना, योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या में अपनाने के लिए प्रेरित करना एवं शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूकता पैदा करना था। इस दौरान सामूहिक योग एवं फिटनेस सत्र आयोजित किये गये, जिसमें 300 से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
योग प्रशिक्षक फार्माक्लोजी विभाग के प्रो. डॉ. चीतन दोसी, द्वारा योग एवं मेडिटेसन कराया गया जिसमें ध्यान के लाभों का परिचय दिया गया। 20 मिनट का निर्देशित ध्यान एवं 30 मिनट का प्राणायाम कराया गया। प्रतिभागियों ने ध्यान सत्र के बाद आराम, शांति और ऊर्जा का अनुभव महसूस किया। आयोजन ने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व को रेेखांकित करते हुए पूरे पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ  मेडिकल साइंसेस समुदाय को प्रेरित किया। फिट इण्डिया वीक एवं वल्र्ड मेडिटेसन डे, पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के लिए एक महत्वपूर्ण कदम था जिसने आत्म-देखभाल और जागरूकता की संस्कृति को बढ़ावा दिया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश गोयल ने फिट इण्डिया वीक एवं वल्र्ड मेडिटेसन डे के मुख्य उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में अधीक्षक डॉ. सरिता कांत एवं अकेडमिक डायरेक्टर डॉ. दिलीप कुमार पारिक भी उपस्थित रहे। फोरेंसिक मेडिसीन विभाग के प्रो. डॉ. प्रणव कुमार ने अतिथियों का स्वागत एवं संचालन करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts:

संविधान दिवस पर बाल-संवाद

दि इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया ने मनाया विश्व दूरसंचार एवं सूचना समाज दिवस

प्रो. विजय श्रीमाली की सातवीं पुण्यतिथि पर 151 यूनिट रक्तदान

महाराणा फतहसिंह की 175वीं जयन्ती

पोस्ट कोविड केयर पर परिचर्चा

नवाचारों से युक्त रहा सुविवि का 29वां दीक्षांत समारोह

श्री संकट मोचन बालाजी महाराज, पंचदेवरिया को धराए गए छप्पन भोग

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

रजत पालकी में सवार हो प्रभु श्री महाकालेश्वर ने किया जल विहार

Rock Phospate Majdoor Sangh (INTUC) accuse RSMML management of malpractice

किशोर दा के बेटे अमित और पोती मुक्तिका 12 को उदयपुर में सजाएगी संगीत की शाम

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर अजमेर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शनी लगाई