सांसद डॉ रावत व कल्याण आश्रम के प्रदेश संगठन मंत्री ने राज्यपाल से की भेंट

उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत)। सांसद डॉ मन्नालाल रावत और राजस्थान वनवासी परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश कुल्मी ने बुधवार को राजस्थान के राज्यपाल हरिभाउ किसनराव बागडे से राज भवन मे भेंट की।
इस दौरान उन्होंने अनुसूचित क्षेत्र में पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन, राजस्थान पेसा नियमों में संशोधन, राज भवन में टीएसपी प्रकोष्ठ के गठन तथा जनजातीय परामर्श परिषद में जनजाति विशेषज्ञों की नियुक्ति जैसे विषयों पर राज्यपाल से चर्चा की। राज्यपाल को अवगत कराया गया कि जनजाति के विकास के लिए मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र में कुछ उल्लेखनीय कार्य हुए हैं जिन्हें संवैधानिक शक्तियों के अनुरूप राजस्थान में लागू किया जा सकते हैं। बैठक के दौरान भाजपा द्वारा जनजातियों के लिए किए गए कार्यों पर डॉ मन्ना लाल रावत एवं डॉ रजनी पी रावत द्वारा लिखी अटल नमो पथ नामक पुस्तक भेंट की। इस बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश कुल्मी राजस्थान वनवासी परिषद भी साथ थे।

Related posts:

UCCI sends proposal to the government to make film city in udaipur

आचार्य महाप्रज्ञ का 103वां जन्म दिवस मनाया

उदयपुर में पंच गौरव चौराहा विकसित करने पर चर्चा

हिन्दुस्तान ज़िंक ने अब तक देश के ख़ज़ाने में 1.7 लाख करोड़ का योगदान दिया : अनिल अग्रवाल

हिंदुस्तान जिंक द्वारा सीआईएएच के साथ मिलकर समाधान परियोजना से जुड़े किसानों को मुफ्त बीज किट वितरित

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने नयी एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सम्प्रति संस्थान द्वारा कपिल श्रीमाली का अभिनंदन

तप अभिनंदन समारोह आयोजित

श्री संस्कार भवन ट्रस्ट के दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने रविन्द्र श्रीमाली, संस्कार भवन विस्तार की...

जागरूकता कार्यक्रम एवं नि:शुल्क दंत परामर्श शिविर आयोजित

विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील ओवरफ्लो

ग्रामीण बालिकाओं को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान कर रहा हिन्दुस्तान जिंक