कलक्टर ने वीसी में जानी फार्मर रजिस्ट्री कैंप एवं ऑनलाइन गिरदावरी की प्रगति

उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत)। किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का सुगमता पूर्वक लाभ पहुंचाने की मंशा से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में प्रदेश भर में फार्मर रजिस्ट्री अभियान जारी है। उदयपुर जिले में इस अभियान की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला कलक्टर नमित मेहता ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और वर्तमान में जिले में जारी फार्मर रजिस्ट्री कैंप एवं ऑनलाइन गिरदावरी की प्रगति की समीक्षा की।
कलक्टर ने जिन तहसीलों में लक्ष्य के मुकाबले प्रगति कम हो रही है उसमें निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने एवं अधिक से अधिक सर्वेयर्स व किसानों से किसान गिरदावरी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय समय पर शिविर स्थल पहुंचकर मॉनिटरिंग करने व सरकार की मंशा के अनुरूप किसानों को इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ देने के निर्देश दिए। कलक्टर ने गिरदावरी कार्य हेतु कृषि विभाग के कार्मिकों से भी सहयोग प्राप्त कर अधिकाधिक किसान गिरदावरी करने पर जोर दिया। कलक्टर ने समस्त अधिकारियों को फार्मर रजिस्ट्री कैंप में भी अधिकाधिक किसानों की फार्मर आईडी बनाने एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु भू अभिलेख निरीक्षक वृत मुख्यालय पर भी कैंप आयोजित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में बैठक में एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़, जिला परिषद सीईओ रिया डाबी, उपखण्ड अधिकारी गिर्वा सोनिका कुमारी, प्रशिक्षु आईएएस शुभम अशोक मौजूद संयुक्त निदेशक कृषि विभाग समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts:

कमल नाहटा जीतो उदयपुर चेप्टर के मुख्य सचिव बने

श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड़ की उदयपुर जिला कार्यकारिणी घोषित

हिन्दुस्तान जिंक और ग्रीनलाइन मोबिलिटी ने की इवी और एलएनजी ट्रकों के लिए पार्टनरशीप

पर्यूषण पर मांस बिक्री रोकने हेतु ज्ञापन

बिना अवकाश के सुविवि में चल रहे नि:शुल्क योग अभ्यास शिविर के 1000 दिन पूरे हुए

महिला समृद्धि बैंक अखिल भारतीय स्तर पर दो अवार्डों से सम्मानित

संगोष्ठी में महाराणा संग्रामसिंह प्रथम कालीन ‘मेवाड़ साम्राज्य के महत्व’ और नवीन शोध पर व्याख्यान

इंदिरा मुर्डिया के जन्मदिवस पखवाड़े के तहत भव्य आयोजन

प्लास्टिक के विकल्प कम्पोस्टेबल प्रोडक्ट्स पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस शुरू

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने की जनसुनवाई

रोटरी क्लब मीरा द्वारा 75 परिंडे वितरित

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा उदयपुर विशिष्ट सभा घोषित