पेसिफिक क्रिकेट कप टूर्नामेंट 2025 संपन्न

उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत) : पेसिफिक डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल द्वारा अंतर राज्य डेंटल क्रिकेट कप टूर्नामेंट का आयोजन 17 से 22 फरवरी 2025 तक हुआ। इसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया जो की 04 राज्य एवं 1 केंद्र शासित प्रदेश से थी। सभी मैच करणपुर एवं खेल गांव चित्रकूट नगर क्रिकेट मैदान में हुए। टूर्नामेंट का फाइनल मैच पेसिफिक डेंटल कॉलेज देबारी एवं गीतांजलि डेंटल रिसर्च इंस्टिट्यूट उदयपुर की टीम के बीच हुआ। इसमें गीतांजलि डेंटल रिसर्च इंस्टिट्यूट टीम विजेता रही।मैन ऑफ़ द मैच डॉ सौरभ सिंह बने। टूर्नामेंट के बेस्ट बेस्टमैन के रूप में डॉ सौरभ सिंह, टूर्नामेंट के बेस्ट बॉलर डॉ अभिनव, बेस्ट फील्डर डॉ वत्सल शाह अहमदाबाद से एवं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट डॉ सौरभ सिंह चुने गये। समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि पेसिफिक डेंटल कॉलेज देबारी के प्रिंसिपल डॉ ए.भगवान दास राय , डॉ हेमंत माथुर, डॉ कमलेश गर्ग, डॉ अनिरुद्ध टांक, डॉ असीम जैन, डॉ आशीष बाली,प्रणव खमेसरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कैलाश असावा ने किया।

Related posts:

एसपीएसयू में 2024 में रिकॉर्ड एडमिशन और 2025-26 में न्यू एज पाठ्यक्रमों की शुरुआत

ओसवाल सभा स्पोर्ट्स टूर्नामेन्ट का आगाज

80 वर्षीय वृद्ध को मिली ह्रदय की समस्या से निजात

बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण

ITI Asset Management Company launches Large & Mid Cap Fund

विद्यालय मरम्मत या नए भवन बनाने के लिए शिक्षण की वैकल्पिक व्यवस्था करवाई जाए - बाल सुरक्षा नेटवर्क

उत्कृष्ट कार्यों के लिए 28 महिलाएं सम्मानित

उदयपुर में शुरू हुआ 25वां राष्ट्रीय दिव्य कला मेल

बिना ज्ञान के जीवन अन्धकारमयी होता है : आचार्य महाश्रमण

सांची ग्रुप करेगा 40 वूमन अचीवर्स का सम्मान

वल्लभनगर की राजनीति में भूचाल

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जावर में समाधान पहल के तहत् उन्नत नस्ल गोवत्स प्रदर्शनी आयोजित