जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ में महिला दिवस मनाया

उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत ) : जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के संघटक विभाग डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। प्रारंभ में संस्थान निदेशक प्रोफेसर मंजू मांडोत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास एवं महत्व पर प्रकाश डाला I निदेशक महोदया ने बताया की आज समाज में बहुत सारी महिलाएं ऐसी है जो घर की जिम्मेवारी के साथ-साथ कई क्षेत्रों में भी देश की प्रगति में अपना बहुमूल्य योगदान दे रही है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी को बधाई देते हुए कहा की यह विशेष दिन अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं का सम्मान करने व उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाने का दिन है। साथ ही छात्राओं को सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित किया I सम्मानित विशिष्ठ अतिथि, शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉ. ज्योत्स्ना जैन ने कहा कि समाज में महिलाओं का दर्जा बहुत ऊंचा है एवं बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए बताया की अगर एक बच्चा शिक्षित होता है तो एक ही परिवार शिक्षित होता है, लेकिन अगर एक लड़की को पढ़ाया जाता है तो उसकी सम्पूर्ण पीढ़ी शिक्षित होती है। उन्होंने नारी शक्ति को त्याग की मूर्ति बताया। इस दौरान विधार्थियों ने भी सुंदर चार्ट, कविताएं, आर्टिकल आदि पेश करके अपने विचार रखे। उपस्थित सम्मानित महिला अध्यापिकाओं, कार्यकर्ताओ, छात्राओ को उक्त दिवस पर उनकी हौंसला अफजाई करते हुए उन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, तुलसीदास की सराय के व्याख्याता श्री वीरेन्द्र सिंह चुण्डावत ने भी अपने विचारो से प्रेरित कियाI डॉ भारत सिंह देवड़ा ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया, संचालन डॉ प्रदीप सिंह शक्तावत ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ मनीष श्रीमाली ने दियाI उक्त कार्यक्रम में, डॉ. गौरव गर्ग, डॉ. भरत सुखवाल, डॉ. दिलीप चौधरी, डॉ. अरुण वैष्णव, डॉ. रीना मेनारिया, श्री दुर्गाशंकर, श्री मुकेश नाथ, श्री त्रिभुवन सिंह बमनिया, श्री मनोज यादव, रोशन गर्ग, युवराज सिंह उपस्थित थेI

Related posts:

श्रीमाली समाज क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाईनल मैच शनिवार को

हिंदुस्तान जिंक 5वें टीआईओएल टैक्सेशन पुरस्कार 2024 में उत्कृष्ट कर पारदर्शिता के लिए सम्मानित

ईडी के दुरुपयोग पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

जिंक ने जीता ब्रोंज, लगातार पांचवें साल प्रतिष्ठित एसएंडपी ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक में शामिल

स्मार्ट सिटी उदयपुर को मिलेगी बुलेट ट्रेन

Double swoop for Hindustan Zinc – Chanderiya and Debari units win prestigious ‘Sword of Honour’ from...

अपर जिला सत्र न्यायाधीश कुलदीप शर्मा ने नारायण सेवा का अवलोकन किया

जिंक फुटबॉल अकादमी 2025-26 एआईएफएफ एलीट लीग के ग्रुप बी में दस मैचों में अपराजित रहते हुए शीर्ष पर

दिव्यांगजन अधिकार कानून पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अब एक क्लिक पर मिलेगा सरकारी व निजी अस्पतालों में कोरोना इलाज का डेटा

Redcliffe Labs launches Satellite lab in Udaipur

200 करोड़ के मुनाफे का लालच देकर 30 करोड़ हड़पने का आरोप, फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी, प्रोड...