ज्योति कलश रथ यात्रा का उदयपुर में भक्ति भाव के साथ स्वागत

उदयपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा निकाली जा रही ज्योति कलश रथयात्रा के दर्शन के लिए आज उदयपुर में भक्त उमड़ पड़े। भुवाणा सर्किल से सुबह शुरू हुई यात्रा शाम होते-होते मंगल श्री गार्डन पहुंची जहां कलश रथ यात्रा का भक्ति भाव के साथ स्वागत किया गया तो वहीं दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए आरती की। मंगल श्री गार्डन में कमला श्रीमाली द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान मंगल श्री गार्डन के समीप रहने वाले कई परिवार भी दर्शन के लिए पहुंचे। ज्योति कलश रथ यात्रा में स्थापित अखंड ज्योति की आरती कमला श्रीमाली और उनके पुत्र जयंत श्रीमाली सहित परिवार और दर्शन करने आए श्रद्धालुओं द्वारा भक्ति भाव के साथ की गई।
अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा निकल जा रही यह रथ यात्रा सुबह 9 बजे भुवाणा सर्किल से शुरू हुई और नवरत्न कंपलेक्स, आरके सर्कल चौराहा, पुला गांव, सुखाडिया सर्कल, पोलो ग्राउंड और खारोल कॉलोनी होते हुए मंगल श्री गार्डन पहुंची थी।
रथयात्रा के रूट की जानकारी जिसे भी हुई पूरे रास्ते ज्योति कलश रथ यात्रा में रखे अखंड दीपक के दर्शन के लिए लोग मौजूद रहे। यह रथ यात्रा अखंड दीपक के साथ भगवती देवी शर्मा जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा निकाली जा रही है।

Related posts:

श्रीमाली समाज का "संस्कार भवन" बना समाज के लिए प्रेरणा का केंद्र, तीसरी मंजिल का निर्माण कार्य जोरो...

Hindustan Zinc Creates History, Women take on Night Shifts in Mining Operations

आर.एस.एम.एम. लि. प्रबंधन द्वारा श्रमिकों को कुचलने का तानाशाहीपूर्वक व्यवहार

59 वर्षो में सामाजिक विकास एवं देश में माइन मेटल को विश्व पटल पर अंकित करने का पर्याय बना हिन्दुस्ता...

Hindustan Zinc’s innovative solar plant wins CII’s ‘Best Application & Uses of Renewable Energy’ awa...

सुषमा कुमावत अध्यक्ष, अर्चना व्यास सचिव मनोनीत

हिंदुस्तान जिंक ने अल्ट्रा-रनर सूफिया सूफी को बनाया ब्रांड एंबेसडर

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा उदयपुर के 700 संघ यात्री भीलवाड़ा पहुंचे

निराश्रित बालगृह के बच्चों का दंत परीक्षण

राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता का उदयपुर में भव्य स्वागत

Hindustan Zinc Publishes Climate Action Report: First in Indianmetals sector aligned with Climate Di...

2035 तक भारत का अपना भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन होगा : डॉ. निलेश एम देसाई