प्रो. चूंडावत का अभिनंदन

उदयपुर। राजस्थान हायर एजुकेशन काउंसिल के वाइस चेयरमैन प्रो. दरियावसिंह चूंडावत का सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के पूर्व एवं वर्तमान छात्रसंघ पदाधिकारियों द्वारा अभिनन्दन किया गया। प्रो. चूंडावत ने बताया कि उनका यहां तक का सफर काफी संघर्षमय रहा। उन्होंने पूर्व में वाणिज्य महाविद्यालय के डीन के साथ श्रमजीवी महाविद्यालय में भी कार्यभार संभाला है। अब राज्य स्तरीय जिम्मेदारी दी गई है।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमित पालीवाल ने बताया कि प्रो. चूंडावत का हमेशा से ही छात्रों से जुड़ाव रहा है। आज भी कई छात्र नेताओं के वे आदर्श हैं। अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान सुविवि के पूर्व अध्यक्ष केजी मूंदड़ा, खुबीलाल मेनारिया, विनोद पानेरी, अनुराग शर्मा, अमित पालीवाल, पंकज बोराणा, हिमांशु बागड़ी, विज्ञान महाविद्यालय वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष चिराग चौधरी तथा विधि महाविद्यालय के हिरेन पटेल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts:

Hindustan Zinc Inaugurates 1 RO Hub plant at Ordi and 1 Water ATM at Dabok

5,950+ Rural Youth Secure Jobs Through Hindustan Zinc's Zinc Kaushal Kendra

हिन्दुस्तान जिंक ने भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में ऑटोमोटिव इनोवेशन को बढ़ावा देने वाले लार्ज मेटल पो...

नारायण सेवा में भव्य कन्या पूजन

हिन्दुस्तान जिंक राजपुरा दरीबा काॅम्प्लेक्स में 49वें माइंस सुरक्षा सप्ताह के तहत् कार्यशाला आयोजित

एक दिव्यांग के खड़े होने का मतलब परिवार का खड़ा होना 

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने देवराज के परिवार से की मुलाक़ात, बँधाया ढाढ़स

दीपक के जीवन में उजाला

वीरविनोद ग्रंथ में संगृहीत संस्कृत प्रशस्तियों का भावानुवाद

Zinc City, Udaipur Gears up for Srajan the Spark Supported by Hindustan Zinc

नवागन्तुक कलेक्टर का स्वागत

उदयपुर की झरना ने पार किया इंग्लिश चैनल