गीतांजली में मदर्स डे पोस्टर का भव्य विमोचन

उदयपुर : गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में 10 मई को आयोजित होने वाले मदर्स डे समारोह के उपलक्ष्य में आज एक भव्य पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रातः 11:30 बजे, एडमिन ब्लॉक के प्रथम तल स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुआ। इस विशेष अवसर पर कई विशिष्ट अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
अतिथि के रूप में हिमांशुसिंह राजावत (सर्कल इंस्पेक्टर, वर्तमान में CID-CB क्राइम ब्रांच, उदयपुर), कुलदीपसिंह राव (पूर्व भारतीय टीम कप्तान, तीन बार के स्वर्ण पदक विजेता एवं जिला आइकन), तथा दीपक शर्मा (राष्ट्रीय पिस्टल शूटर एवं राष्ट्रीय बाइक रेसिंग चैंपियन) उपस्थित रहे। इनके साथ ही प्रेक्षा एंटरटेनमेंट्स की निदेशक श्रीमती दीपमाला मेवाड़ा, गीतांजली हॉस्पिटल से स्त्री व प्रसूती रोग विभाग की प्रोफेसर एंड हेड डॉ अंजना वर्मा व उनकी टीम व आई.वी.ऍफ़ से डॉ पूजा गाँधी उत्साहपूर्वक भाग लिया व अपने विचार साझा किये।
कार्यक्रम का संचालन कल्पेश चंद रजबार (हेड मार्केटिंग) एवं सुश्री हरलीन गंभीर (हेड पीआर) द्वारा किया गया। यह आयोजन न केवल मदर्स डे की भव्य शुरुआत थी, बल्कि मातृत्व के सम्मान में समर्पित एक प्रेरणास्पद पहल भी रही। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मान देना और समाज में उनके महत्व को उजागर करना है।

Related posts:

निराश्रित बालगृह के बच्चों का दंत परीक्षण

 डॉ. ब्रजमोहन जावलिया को श्रद्धांजलि

Uber steps up safety standards by distributing millions of PPE kits, introducing new safety tech fea...

राजस्थान में पहली बार दिखी स्पिरोबोलस जयसुखियेंसिस

महाकुंभ में मकर संक्रान्ति पर नारायण सेवा संस्थान ने अमृत स्नान कर कम्बल,भंडारा और दिव्यांग कल्याण द...

हिन्दुस्तान जिंक कार्यबल विविधता के साथ एलजीबीटीक्यूआईए$ कर्मचारियों में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी

दो दिवसीय नि:शुल्क कोविड टीकाकरण शिविर सम्पन्न

हिंदुस्तान जिंक की पहली महिला माइन रेस्क्यू टीम 13वीं अंतर्राष्ट्रीय माइन रेस्क्यू प्रतियोगिता में भ...

भारत की सबसे खूबसूरत मैराथन, वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन का दूसरा संस्करण 21 सितंबर को

वेदांता हिन्दुस्तान जिंक द्वारा राजसमंद में निर्मित 31 नंद घरों, आधुनिक आंगनवडियों का शुभारंभ

रक्तदान शिविर में 25 यूनिट ब्लड संग्रहित

ढोल-नगाड़ों, शंखों की गूंज के साथ रविवार से होगा नौ दिवसीय श्री महालक्ष्मी कोटि कुंकुमार्चन पूजा यज्...