महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

उदयपुर : महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, उदयपुर के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत प्रतिशत परिणाम अर्जित किये।
10वीं बोर्ड की परीक्षा में मोलिक पगारिया ने 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पगारिया ने संस्कृत में 100 में से 100 अंक प्राप्त किये। यशवी पगारिया ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पगारिया ने भी संस्कृत में 100 में से 100 अंक प्राप्त किये। विहान अग्रवाल ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कऱ तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयुष भोजक ने संस्कृत और विज्ञान में, ईशानवी पारख ने संस्कृत तथा ईशान भटनागर ने विज्ञान में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के 11 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत तथा 30 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत और 172 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
इसी प्रकार 12वीं बोर्ड की परीक्षा में विज्ञान संकाय में मुस्कान कोठारी ने 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में जीना मेहता ने 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कला संकाय में हिमांशी कोठारी ने 98 प्रतिशत, तेजेन्द्र सिंह झाला ने 97.6 प्रतिशत, गोरल नागदा और मरियम खिलौनावाला ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल का नाम रोशन किया।
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के 22 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा में अलग-अलग विषयों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सभी विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन देते हुए स्कूल का परचम लहराया।

Related posts:

पेट्रोल डीजल के दामों की वृद्धि पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी का नाटक : कटारिया

हिन्दुस्तान जिंक की संस्कृति मिलजुल कर कार्य करने की है : अरूण मिश्रा

समूची सृष्टि की परिक्रमा का पुण्य केवल भगवान एकलिंगनाथ की परिक्रमा से मिल जाता है- जगद्गुरु वसंत विज...

सावन के प्रथम सोमवार को भगवान आशुतोष ने किया भ्रमण

फील्ड क्लब चुनाव नतीजे : सेक्रेटरी पर फिर ‘मन-वानी’’, उपाध्यक्ष पर महकी श्रीमाली की बगिया, कोषाध्याक...

पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, उदयपुर में अंतरराष्ट्रीय नियोनेटल कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन

पिम्स हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजिस्ट की मदद से बिना ओपन हार्ट सर्जरी के ह्रदय के  छेद का सफल उपचार

नए ओलंपिक संघ को मान्यता देना खिलाडिय़ों के हितों के विपरीत

नारायण सेवा का  'अपनों से अपनी बात' कार्यक्रम

अखिल भारतीय महिला प्रीमियर लीग का आयोजन 14 से

हिंदुस्तान जिंक की जिंक फुटबॉल अकादमी के मोहम्मद कैफ चोटी के आईएसएल क्लब हैदराबाद एफसी के साथ जुड़े

धर्मराजजी बावजी मंदिर के जीर्णाेद्धार का कार्यक्रम 18 से