सात दिवसीय तम्बाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

उदयपुर : पैसिफिक डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देबारी, एओएमएसआई एवं आईडीए उदयपुर ब्रांच के संयुक्त तत्वाधान में साप्ताहिक तम्बाकू निषेध गतिविधियों का समापन विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर हुआ । इसके तहत 26 मई से हर दिन प्रतापनगर चौराहे पर मजदूरों के लिए, ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक ड्राइवर्स के लिए, मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में विभिन्न फैक्टरियों के मजदूरों एवं कर्मचारियों के लिए मुख कैंसर जाँच शिविर एवं तम्बाकू के दुष्प्रभावों को बताने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए । इस दौरान पैसिफिक डेंटल कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग, रंगोली एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । सभी दंत चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों ने तम्बाकू न खाने की ली एवं अस्पताल में आने वाले मरीज़ों को भी शपथ दिलवा जागरूक किया । कार्यक्रम में प्रिंसिपल डॉ. भगवानदास राय, डॉ. कैलाश असावा, डॉ. मृदुला टाक, डॉ. हेमन्त माथुर, डॉ. हिमांशु गुप्ता, डॉ. भावेश कोठारी एवं अन्य दंत चिकित्सक मौजूद रहे ।

Related posts:

अखिल भारतीय साहित्य परिषद उदयपुर इकाई की 2025 से 2028 की कार्यकारिणी गठित

लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ द्वारा मिसेज इंडिया निधि पुनमिया का सम्मान

डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड को अपने जन्मदिन पर पिता की याद सताती रही

जिंक पार्क टाउनशीप गेट पर लगी एटीएम मशीन

पेसिफिक डेन्टल कॉलेज के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

Hindustan Zinc Enhances Efficiency and Eliminates Downtime with AI Technology

एसबीआई ने भेंट की नारायण सेवा को स्कूल बस

डॉ. महेन्द्र भानावत को मारवाड़ रत्न समान

2250 लखपति दीदी व 750 कम्यूनिटी रिसोर्स पर्सन का हुआ सम्मान

हिन्दुस्तान जिंक युवाओं को अपना कल संवारने के लिए सशक्त बनाकर मनाता है राष्ट्रीय युवा दिवस

हिन्दुस्तान जिंक ने बाघदर्रा मगरमच्छ संरक्षण रिजर्व में शुरू किया पौधरोपण अभियान

विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील ओवरफ्लो