जिंक पार्क टाउनशीप गेट पर लगी एटीएम मशीन

उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक हमेशा से अपने कर्मचारी और आस पास के समुदाय के हित के लिये तत्पर रही है।कंपनी ने अपने कर्मचारियों को अपनी सबसे मूल्यवान संपत्ति के रूप में महत्व दिया है। अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, कंपनी ने उदयपुर के मोती मगरी स्थित जिंक पार्क में अपने टाउनशिप के गेट पर आईसीआईसीआई एटीएम स्थापित किया है। एटीएम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा, ने किया।

हिंदुस्तान जिंक का उद्देश्य हमेशा टाउनशिप में कर्मचारियों और उनके परिवारों के आराम और आसानी को ध्यान में रखते हुए मजबूत बुनियादी सुविधा प्रदान करना है। वर्तमान में महामारी के चुनौतीपूर्ण समयमें, हिंदुस्तान जिंक ने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए आसान एटीएम सुविधा प्रदान की है। यह पहल जिंक पार्क के आसपास के निवासियों को त्वरित एटीएम सेवा प्रदान कर लाभान्वित करेगा। यह लोगों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन के रूप में कार्य करेगा और इस कठिन लॉकडाउन अवधि में सुरक्षित और सुविधाजनक एटीएम सेवाओं को हासिल करने की उनकी कठिनाई को और कम करेगा।

Related posts:

ओलंपिक्स फेस्टिवल में खेल परिचर्चा का आयोजन

हिन्दुस्तान जिंक ने की वित्त वर्ष 2025 में 1 लाख गीगाजूल से अधिक एनर्जी की बचत, जो सालाना लगभग 19,00...

दो दिवसीय "कैंसर पुनर्वास" कार्यशाला का आयोजन

शिल्पग्राम महोत्सव-21 से

प्रदेश के लिये हिंदुस्तान जिंक ने उपलब्ध कराएं 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

Hindustan Zinc completes the World’s Deepest Marathonin Sweden -Setting Two New Guinness World Recor...

Antardhwani, Indian Rheumatology Association form support group for Ankylosing Spondylitis patients ...

LAUNDRY REDEFINED: ARIEL PODS LAUNCHED IN INDIA

एचडीएफसी बैंक का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 18.1 फीसदी बढ़ा

कोरोना से मृत्यु को प्राप्त हुए अभिभावकों के बच्चों को रसिकलाल एम. धारीवाल पब्लिक स्कूल में सत्र 202...

जिला कलेक्टर नमित मेहता ने किया मदर्स डे समारोह का पोस्टर लोकार्पण

Tata Neu and HDFC Bank partner to create one of India’s most rewarding co-branded credit cards