डॉ. महेन्द्र भानावत को मारवाड़ रत्न समान

उदयपुर। मेहरानगढ़ म्युजियम ट्रस्ट जोधपुर द्वारा डॉ. महेन्द्र भानावत को जोधपुर स्थापना दिवस 12 मई को आयोजित समारोह में मारवाड़ रत्न पद्मश्री कोमल कोठारी सम्मान दिया जाएगा।
ट्रस्ट के मुख्य प्रबंध न्यासी जगतसिंह राठौड़ के अनुसार राष्ट्रस्तरीय यह सम्मान डॉ. भानावत को राजस्थान के लोकसाहित्य एवं जातीय संगीत की विधा और मौखिक परम्पराओं के लिए प्रदान किया जाएगा। सम्मानस्वरूप डॉ. भानावत को शॉल, श्रीफल, स्मृतिचिन्ह के साथ 51,000 की राशि भेंट की जायगी। समारोह की अध्यक्षता महाराजा श्री गजसिंह करेंगे जबकि मुख्य अतिथि छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय मुम्बई के महानिदेशक श्री सव्यसाची मुखर्जी तथा विशिष्ट अतिथि ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज जोधपुर के निदेशक डॉ. संजीव मिश्रा होंगे।
उल्लेखनीय है कि कई पुरस्कारों से सम्मानित डॉ. भानावत को गत 29 मार्च को ही इतनी ही राशि से मोरारी बापू द्वारा प्रवर्तित श्री काग लोकसाहित्य सम्मान प्रदान किया गया था।

Related posts:

उदयपुर के विक्रमादित्य चौफल की कप्तानी में जीता रैकेटलॉन वर्ल्ड चैलेंजर्स कप

जिलाधीश ने किया निःशुल्क शल्य चिकित्सा कैम्प का उदघाटन

दक्ष को इंजीनियर बनने की चाह

हिन्दुस्तान जि़ंक ने बड़े पैमाने पर शुरु किया वृक्षारोपण अभियान 'वन-महोत्सव'

हिन्दुस्तान जिंक की सीएसआर पहल के तहत् ‘सखी' हाट का शुभारंभ

मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया

2035 तक भारत का अपना भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन होगा : डॉ. निलेश एम देसाई

प्रो. सारंगदेवोत दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, भारत सरकार के क्षेत्रीय स...

आदर्श कोऑपरेटिव की बैठक संपन्न

कम्बल और बर्तन बांटे

लक्ष्मी मिष्ठान भंडार के नए शोरूम का शुभारंभ

PIMS Psychiatry Residents Shine as Runners-Up in Intercollege Quiz on 5th Anniversary of Nasha Mukt ...