श्वान को दी सम्मान से अंतिम विदाई

उदयपुर (Udaipur)। करोना महामारी के संकटकाल में भी लोगों में अभी मानवता जीवित है। इस बात का उदाहरण चित्रकूटनगर बी ब्लॉक में देखने को मिला। जानकारी के अनुसार बी ब्लॉक में श्री राम पार्क के बाहर रात में एक श्वान की मृत्यु हो गई। यह श्वान पूरी कॉलोनी का प्यारा था। लोग इसे प्यार से कालू कहते थे। प्रात: ज्योंही लोगों को इसकी मृत्यु की सूचना मिली सभी उदास हो गए।
कोलोनीवासियों ने निर्णय लिया कि इसका ससम्मान दाह संस्कार किया जाय। इस पर कोई गुलाल, कोई फूल, कोई माला, कोई कपड़े लाया। किसी ने उसके शरीर पर गंगाजल का छिडक़ाव किया। कपड़े में लपेटकर जंगल में गड्ढा खोदकर उसे सम्मान दफनाया गया। इस दौरान कॉलोनी के हर महिला-पुरुष और बच्चों की आंखें नम हो गई।
कोलोनीवासियों ने बताया कि यह श्वान सबका प्यारा था। यह सवेरे-सवेरे घर के बाहर जाकर खड़ा हो जाता। दो-तीन मिनट खड़ा रहता। कोई रोटी डाल देता तो खा लेता वरना वहां से चला जाता। इस श्वान की एक खास बात यह थी कि सार्वजनिक स्थान पर किसी ने रोटी डाली और उसके सामने कोई दूसरा श्वान आ जाता तो वह रोटी छोड़ वहां से चुपचाप चला जाता। कोई भी व्यक्ति उसे कालू इधर आ कहता तो वह चुपचाप उसके सामने खड़ा हो जाता। रात भर पूरी कॉलोनी का चक्कर लगाता रहता। श्वान के दाह संस्कार में कॉलोनी के मनोहर सिंह, शंभू सिंह, कैलाश सुथार, राजेश, गिरिराज आदि ने सहयोग किया।

Related posts:

उन्नत भारी जल रिएक्टर पर एक दिवसीय सेमिनार सम्पन्न

सस्टेनेबल भविष्य के लिए हिन्दुस्तान जिंक सुनिश्चित कर रहा ‘हमारे ग्रह में निवेश‘

AIM for Seva और आर्ष विद्या तीर्थ की रजत जयंती के उपलक्ष्य में उदयपुर में सूर्या गायत्री का “रामं भज...

स्कूल में एक बच्चे ने दूसरे बच्चे को चाकू मारा

नरेश हरिजन गैंग का सदस्य व 10 हजार रूपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर साहिल अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

From Corrosion to Conservation: Hindustan Zinc’s Mission on World Heritage Day

रीढ़ की हड्डी की 3डी इमेजिंग और नेविगेशन के साथ स्पाइनल केयर में क्रांतिकारी बदलाव

उदयपुर में कोरोना ब्लास्ट, 89 संक्रमित मिले

श्रीमाली समाज करेगा संस्कार शिविर का निःशुल्क आयोजन

पीआईएमएस अस्पताल में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया

कुलपति प्रो. सारंगदेवोत का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

निशुल्क स्त्री रोग चिकित्सा परामर्श एवं पीसीओएस पर व्याख्यान