लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ एक बार फिर महाराणा प्रताप स्मारक समिति के अध्यक्ष बने

उदयपुर। महाराणा प्रताप स्मारक समिति मोती मगरी की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव में सर्वसम्मति से एक बार फिर लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ को अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर श्री मेवाड़ ने कहा कि त्याग, बलिदान, शौर्य और पराक्रम की प्रतिमूर्ति प्रात: स्मरणीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के आदर्श जीवनमूल्य वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अति प्रासंगिक हैं, जो ह्रदय में राष्ट्रभक्ति के भाव जागृत करते रहते हैं। महाराणा प्रताप का पर्यायवाची स्वतंत्रता है। प्रतापी प्रताप ताउम्र देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ते हुए धर्म की पताका को मेवाड़ में फहराते रहे। श्री मेवाड़ ने कहा कि महाराणा प्रताप स्मारक समिति मोती मगरी के संरक्षण और संवर्धन के लिए वे हमेशा की तरह तत्पर रहेंगे। नवीन कार्यकारिणी में सतीश शर्मा को सचिव तथा हिमांक तलेसरा को कोषाध्यक्ष चुना गया।

Related posts:

हिंदुस्तान जिंक प्रतिष्ठित एसएंडपी ग्लोबल प्लैट्स ग्लोबल मेटल अवार्ड से सम्मानित

इंजी. पुरुषोत्तम पालीवाल ने अध्यक्ष एवं इंजी. पीयूष जावेरिया ने मानद सचिव का पदभार संभाला

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा शिक्षा संबल शीतकालीन शिविर के माध्यम से लगभग 1700 से अधिक विद्यार्थी लाभान्व...

लाल बावा के जन्मदिवस के उपलक्ष में श्रीजी प्रभु में तीन दिवसीय मनोरथ का होगा भव्य आयोजन

Hindustan Zinc Reduces Freshwater Use by 28%, Saving 71 Billion Litres in a Decade

फील्ड क्लब की जमीन 93 सालों से हमारे पास है, सरकार ने हमे इस पर लोन दिया, हमारी भूमि पर सोसायटी ने इ...

फिल्म तेरा यार हूं मैं की स्पेशल स्क्रीनिंग में लेकसिटी आई कई हस्तियां

श्रीमाली समाज मेवाड़ द्वारा हरतालिका तीज का भव्य आयोजन 26-27 अगस्त को

एक्यूप्रेशर के द्वारा स्वचिकित्सा उपचार शिविर का आयोजन 15 से

निशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार एवं स्वचिकित्सा शिविर में लोगों को मिली राहत

अतुलनीय उदयपुरः विरासत, समाज एवं दृष्टि विषयक दो दिवसीय संगोष्ठी शुरू 

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस