वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने नारायण सेवा संस्थान संस्थापक चेयरमैन को सामुदायिक सेवा एवं सामाजिक उत्थान श्रेणी में किया सम्मानित

उदयपुर। चार दशक से दिव्यांगता और मानवता के लिए सेवारत नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक चेयरमैन पद्‌मश्री अलंकृत कैलाश चंद्र अग्रवाल ‘मानव’ को दिल्ली में प्रतिष्ठित लक्ष्मीपत सिंघानिया – आईआईएम लखनऊ राष्ट्रीय नेतृत्व पुरस्कार 2023-24 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सामुदायिक सेवा एवं सामाजिक उत्थान श्रेणी में भेंट किया गया।
गरिमामयी पुरस्कार समारोह की मुख्य अतिथि भारत सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थी। जिन्होंने अपने करकमलों से प्रतीक चिन्ह और सम्मान पत्र दिया। संस्थान की ओर से संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने यह पुरस्कार स्वीकार किया।
सम्मान ग्रहण करते हुए अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने कहा यह सम्मान हमारे संस्थापक चेयरमैन एवं गुरुदेव कैलाश मानव की सेवा मार्ग की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता है। यह न केवल संस्थान के लिए गौरवपूर्ण है बल्कि यह लाखों दिव्यांगों की आशा – आकांक्षाओं का सम्मान है।
इस अवसर पर जेके ऑर्गेनाइजेशन के प्रेसिडेंट भरत हरि सिंघानिया, वाईस प्रेसिडेंट रघुपति सिंघानिया, पुरस्कार जूरी चेयरमैन एनके सिंह और प्रो एमपी गुप्ता, निदेशक आई आई एम लखनऊ मौजूद थे।
नारायण सेवा संस्थान पिछले चार दशक से नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरण, दिव्यांगजनों के लिए ऑपरेशन, पुनर्वास, शिक्षा और कौशल विकास जैसे अनेक क्षेत्रों में सेवा कार्य कर रहा है। संस्थान द्वारा अब तक लाखों जरूरतमंदों को नया जीवन और आत्मनिर्भरता प्रदान की है।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक को आईईआई उद्योग उत्कृष्टता पुरस्कार

उदयपुर सिटी-श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा-उदयपुर सिटी स्पेशल (07 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन

लोग उसी की अंगुली काटने का प्रयास करते, जिसे पकड़कर वो चलना सीखे-वसुंधरा

शत प्रतिशत हरित ऊर्जा से संचालित होगा वेदांता, हिन्दुस्तान जिंक का पंतनगर मेटल प्लांट

हिंदुस्तान जिंक ने एशिया का पहला लो कार्बन ‘ग्रीन’ जिंक इकोजेन किया लॉन्च

श्री महालक्ष्मी कोटि कुंकुमार्चन यज्ञ पूजा महामहोत्सव की आमंत्रण पत्रिका का भव्य विमोचन आज

महाकालेश्वर में मनाया बसंतोत्सव

विद्यार्थियों को स्वच्छ और हरित भविष्य की दिशा में कदम उठाने के लिए प्रेरित किया

साईं तिरुपति विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

राजस्थान में पहली बार दिखी स्पिरोबोलस जयसुखियेंसिस

जिला जिम्नास्टिक्स संघ उदयपुर की कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न

हवेली संगीत और नृत्य से महक उठी जवाहर कला केंद्र की शाम