हवेली संगीत और नृत्य से महक उठी जवाहर कला केंद्र की शाम

जयपुर। जवाहर कला केंद्र में शुक्रवार शाम  संगीत और कला प्रेमियों के लिए ख़ास रही। अवसर था डेल्फीक काउन्सिल ऑफ़ राजस्थान द्वारा आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय सुर और ताल महोत्सव का। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र और उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के सहयोग से आयोजित किया जा रहे इस अनूठे महोत्सव में पहले दिन गुजरात के आचार्य रणछोड़ गोस्वामी द्वारा हवेली संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी जिसमें शास्त्रीय संगीत ध्रुवपद और धमार द्वारा श्री कृष्ण भक्ति रस के पदों का मधुर गायन किया गया।

कार्यक्रम की दूसरी प्रस्तुति प्रसिद्ध कोरियोग्राफर संतोष नायर द्वारा निर्देशित विभिन्न शास्त्रीय नृत्यों पर आधारित नृत्य फ्यूज़न वाइब्रेन्ट इंडिया रही जिसमें करीब 30 कलाकारों नें ओडीसी, भरतनाटयम, मोहनीअटम, छाऊ, सूफियाना, सहित देश की विभिन्न नृत्य विधाओं को एक सूत्र में बाँध कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रस्तुति में जब विभिन्न शास्त्रीय नृत्य के साथ साथ राजस्थान के घूमर, मणिपुर के पुंग ढोल चोलम और गरबा जैसे लोक नृत्यों का तालमेल हुआ तो दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। अंत में जब सभी कलाकार एक साथ मंच पर आए तब दर्शकों ने खड़े होकर कलाकारों ने अभिनंदन किया ।
कार्यक्रम के बाद आईएएस श्रेया गुहा नें सभी अतिथियों और दर्शकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। महोत्सव में दूसरे दिन सौरव वशिष्ठ द्वारा शास्त्रीय गायन और ओडीसी नृत्य की प्रस्तुति होंगी।

Related posts:

हिन्दी पखवाड़ा 2025 पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह सम्पन्न

वैक्सीनेशन में उत्कृष्ट पंचायतों को विकास कार्यों के लिए मिलेगा अलग से फंड : मुख्यमंत्री

पिम्स हॉस्पिटल में ह्रदय की गंभीर बीमारी का सफल ऑपरेशन

संध्या रासकतला बनी अप्रतिबंधित श्रेणी में भारत की पहली महिला खान प्रबंधक

गिर्वा और गोगुन्दा के दिव्यांगजन हुए लाभान्वित

टोयोटा ने उदयपुर में बी-एसयूवी सेगमेंट में ‘अर्बन क्रूजऱ हाइराइडर’ लॉंच किया

जैन धर्म में ज्योतिष एवं वास्तु विज्ञान के महत्व पर कार्यशाला आयोजित

अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक द्वारा वूमन ऑफ जिंक अभियान की शुरूआत

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उदयपुर में विशाल जिला स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता

नारायण सेवा ने किया सेवा मनीषियों का सम्मान

भूपेंद्र कुमार चौबीसा को ज्योतिषाचार्य पंडित स्व. नंदकिशोर शर्मा साहित्य लेखन पत्रकारिता सम्मान

35वां दिव्यांग सामूहिक विवाह समारोह कल