एक दिव्यांग के खड़े होने का मतलब परिवार का खड़ा होना 

नारायण सेवा में आत्मीय स्नेह मिलन समारोह
उदयपुर।
नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को सेवामहातीर्थ लियों का गुड़ा में आत्मीय स्नेह मिलन सम्पन्न हुआ जिसमें देश के विभिन्न प्रान्तों के संस्थान सहयोगियों व शाखा संयोजकों ने भाग लिया। दीप प्रज्वलन के साथ उद्‌घाटन संस्थापक पद्‌मश्री कैलाश ‘ मानव’ ने किया। विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद, नंद किशोर गोयल पाली व मुम्बई के आदाराम भाटिया थे।
अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने संस्थान की 40 वर्ष की सेवा यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि करीब 5 लाख दिव्यांगजन नि:शुल्क सर्जरी एवं कृत्रिम अंग के सहारे खड़े होकर आत्मनिर्भर बनकर अपनी गृहस्थी चला रहे हैं। बावजूद इसके अब भी बड़ी संख्या में दिव्यांगजन प्रतीक्षारत हैं, जिनकी सर्जरी होनी है। सम्मेलन में मध्यप्रदेश के सागर में रहने वाले दिव्यांग देवेंद्र कुमार ने बताया कि संस्थान ने उसे न केवल ऑपरेशन के माध्यम से उसके पैरों को ताकत दी बल्कि उसे रोजगार से जोड़कर उसके परिवार को सम्बल प्रदान किया। रामनगर, उत्तराखंड की निकिता ने बताया कि वह जन्मजात पोलियो ग्रस्त है। घिसटकर चलती थी लेकिन संस्थान ने उसे सर्जरी व कैलिपर्स के सहारे खड़ा किया और आगामी अगस्त में संस्थान के माध्यम से ही उसका विवाह भी सम्पन्न होने वाला है।
सम्मेलन में अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, निदेशक वन्दना अग्रवल व पलक अग्रवाल ने भामाशाहों को शॉल, उपरना व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

Related posts:

नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई के तत्वावधान में चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैम्पियनशिप

पिम्स हॉस्पिटल में ब्रोंकोस्कोप का उपयोग कर ब्रोंकोलिथ हटाने की दुर्लभ सफल सर्जरी

वेदांता ने हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारी और व्यापारिक भागीदार कोविड योद्धा को किया सम्मानित

जावर में 'हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी' का शुभारंभ

पारस जे. के. हॉस्पिटल में हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण जांच शिविर

अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर श्रीमाली का नागरिक अभिनंदन

सबलपुरा बेदला खुर्द में विराट हिंदू सम्मेलन 25 जनवरी को

नारायण सेवा संस्थान में निःशुल्क दिव्यांग चिकित्सा शिविर का उद्घाटन

हिन्दूपति महाराणा संग्राम सिंह स्वतंत्रता के ध्वजधारक पुस्तक का विमोचन

Hindustan Zinc Shines with 6 Awards atRajasthan State’s Prestigious 28thBhamashahAwards

महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती पर डाॅ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ करेंगे विशेष पूजा-अर्चना

विद्यापीठ के डॉ. चंद्रेश छतलानी ने बनाया नौवाँ रिकॉर्ड