501 दिव्यांग शल्य चिकित्सा शिविर का उद्घाटन

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के लियों का गुड़ा स्थित परिसर सेवा महातीर्थ में रविवार को 501 दिव्यांग निःशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर एवं भामाशाह सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ जिसमें विभिन्न प्रान्तों के सेवा मनीषी एवं संस्थान की शाखाओं के प्रभारी मौजूद थे। शिविर का उद्घाटन सेठ दमाजी भाई लक्ष्मीचंद जैन धर्म स्थानक, मुम्बई के ट्रस्टी भरत भाई विरानी ने किया। विशिष्ट अतिथि बड़ौदा के विजय कुमार, अषोक कुमार एवं नीलम दुबे थी।
अतिथियों ने संस्थान द्वारा संचालित चिकित्सालयों, निर्धन परिवारों के बच्चों की डिजिटल शिक्षा में समर्पित नारायण चिल्ड्रन एकेडमी, मूक-बधिर बच्चों के हस्तशिल्प  केन्द्र, दिव्यांगजन के रोजगारोन्मुख, मोबाईल, सिलाई एवं कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं फिजियोथेरेपी केन्द्र तथा कृत्रिम अंग एवं कैलिपर निर्माण कार्यशाला का अवलोकन किया और दिव्यांगजनों से मुलाकात की।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी विष्णु शर्मा हितैषी, यूनिट प्रभारी अनिल आचार्य, राकेश  शर्मा, कृत्रिम अंग-कैलिपर प्रभारी डाॅ. मानस रंजन साहू, नारायण चिल्ड्रन एकेडमी की प्रिंसिपल अर्चना गोलवलकर, मुम्बई शाखा प्रभारी ललित लोहार ने अतिथियों व भामाशाहों को सम्मानित किया। संचालन कवि-लेखक महिम जैन ने किया।

Related posts:

डॉ. तुक्तक भानावत जार के पुन: जिलाध्यक्ष बने

सैन्य बलों के लिए एचडीएफसी बैंक ने अपनी तरह का पहला कार्ड, ‘शौर्य’ प्रस्तुत किया

हिंदुस्तान जिंक के प्रोजेक्ट इवॉल्व और कंफ्लुएंस सेप एस अवार्ड 2020 से सम्मानित

हर्षित साहू ने सात व वसुंधरा चौहान ने पांच पदक जीते

मजदूर एवं किसान की हालत आजादी के पहले जैसी दयनीय एवं चिंताजनक : डॉ. रेड्डी

श्रेष्ठ सेवाओं के लिए एफ.आर.एच.एस. (एम.एस.आई.) के डॉ. एस.के.सामर सम्मानित

वसंत पंचमी : भारतीय ज्ञान परंपरा के पुनर्जागरण का पर्व – माँ सरस्वती पूजन का वैचारिक आयोजन

नेशनल ट्राईबल फूड फेस्टिवल 17 से

Hindustan Zinc’s Pantnagar Metal Plant to Source 100% Power from Green Power Supply

तेरापंथ महिला मंडल का वार्षिक अधिवेशन एवं वरिष्ठ श्राविका वर्धापन समारोह

पिम्स को मिली ईसीएफएमजी से मान्यता

राज्य स्तरीय विद्यालयी 19 वर्ष छात्र हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ